Gas Cylinder Price: आज साल 2022 के आखिरी महीने की शुरुआत हो गई है। साल 2022 का आखिरी महीना आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, एचपी) ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के रेट अपडेट कर दी हैं। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। सबसे बड़ी राहत की बात है कि तेल कंपनियों ने घरेलू के साथ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम को भी स्थिर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर किसी भी तरह की गैस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पिछले महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115.50 रुपये की कटौती हुई थी। गौरतलब है कि लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इससे पहले आखिरी बार 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 अक्टूबर 2022 को बदलाव हुआ था। अक्टूबर महीने में घरेलू एलपीजी की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं इससे पहले 22 मार्च 2022 को कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ था।

विज्ञापन

इसके बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में आज 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये की दर से में मिल रहा है। इसी तरह कामर्शियल एलपीजी के सिलेंडर दिल्ली में 1744.00 रुपये, कोलकाता में 1845.50 रुपये, मुंबई में 1696.00 रुपये और चेन्नई में 1891.50 प्रति सिलेंडर रहा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार छठवां महीना है, जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ