Bank Holidays: 18 सितंबर को बैंक रहेंगे बंद! जानें आपके शहर में बैंकों की छुट्टी है या नहीं?

Bank Holidays in September: सितंबर के महीने में कई दिन बैंक बंद रहे? 18 सितंबर को भी कुछ जगहों पर बैंकों की छुट्टी है। आइए जानते हैं बैंक हॉलिडे की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं?

Bank Holiday on 18 September closed cities list public holiday

बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in September: सितंबर के शुरुआती दो हफ्तों में बैंकों की छुट्टियां रही हैं। देश के कई शहरों में लगातार कुछ दिनों के लिए बैंक बंद रहे। 13 सितंबर से 16 सितंबर तक देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहे। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार की ओर से 16 सितंबर 2024 को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को आगे बढ़ाकर 18 सितंबर 2024 के दिन कर दिया गया था। गणेश विसर्जन के कारण मुंबई में 16 सितंबर की बजाए 18 सितंबर को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं कि 18 सितंबर को किन-किन शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

Bank Holidays: 18 September 2024

महाराष्ट्र में 18 सितंबर को पब्लिक हॉलिडे है। इस दौरान मुंबई में बैंक समेत स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत महाराष्ट्र सरकार ने 16 सितंबर 2024 की छुट्टी को रद्द कर 18 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। इस वजह से महाराष्ट्र में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सिक्किम और छत्तीसगढ़ में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। पांग-लहाबसोल के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

1 दिन के बाद लगातार 4 दिन बैंक बंद

19 सितंबर 2024 को देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, बीच में रविवार भी पड़ रहा है जिस कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

20 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 सितंबर, शनिवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

22 सितंबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर, सोमवार को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू कश्मीर और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

सितंबर के आखिरी में दो दिन बैंकों की छुट्टी 

चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंकों में ताला लगा मिलेगा। 28 सितंबर को चौथा शनिवार है और 29 सितंबर को रविवार है जिस कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ