'प्रॉपर अंडरवियर पहनें', एयरलाइंस ने स्टाफ के लिए बनाया अजीबो-गरीब नियम, भड़क गए लोग

Delta Airlines Undergarments Rule: डेल्टा एयरलाइंस ने फ्लाइट अटेंडेंट्स के लिए एक नया मेमो जारी किया है। जिसमें अजीबो-गरीब नियम के बारे में बताया गया है।

Delta Airlines

Delta Airlines

Delta Airlines Undergarments Rule: एयरलाइन स्टाफ को तरह-तरह के नियम फॉलो करने पड़ते हैं। उनका अपीयरेंस अच्छा हो। कस्टमर्स के साथ अच्छे से व्यवहार हो। यहां तक तो ठीक है, लेकिन कई बार ऐसे अजीबो-गरीब नियम सामने आते हैं। जिसे सुन फ्लाइट अटेंडेंट हैरान रह जाते हैं। डेल्टा एयरलाइंस का ऐसा ही एक नियम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरलाइंस ने अपने स्टाफ को ‘प्रॉपर अंडरवियर’ पहनने का नियम बनाया है। इस नियम की वजह से एयरलाइंस को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

हेयर, ग्रूमिंग के नियम शामिल

एयरलाइंस ने हाल ही में दो पेज का एक मेमो जारी किया है। जिसमें ये नियम-कायदे बताए गए हैं। एयरलाइंस ने फ्लाइट अटेंडेंट को इंटरव्यू, ट्रेनिंग और करियर एडवांसमेंट के लिए इसे जारी किया है। इस गाइडलाइन में हेयर, ग्रूमिंग, ज्वैलरी और क्लोदिंग को लेकर प्रॉपर नियम बनाए गए हैं। जिसमें सबसे खास नियम अंडरगारमेंट्स से जुड़ा है।

विज्ञापन

कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल प्राथमिकता

मेमो के अनुसार, प्रॉपर अंडरगारमेंट्स जरूरी हैं, लेकिन ये अदृश्य होने चाहिए। एयरलाइन ने इसी के साथ नए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन स्टेंडर्ड्स और प्रोफेशनलिज्म को फॉलो करने के बारे में कहा है। एयरलाइंस का कहना है कि वह अपने कस्टमर्स को बेहतरीन माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए फ्लाइट अटेंडेंट्स को इन नियमों को फॉलो करना जरूरी है। कंपनी ने जिन नियमों के बारे में बताया है, उनमें नेचुरल हेयर कलर शामिल है। मेमो में कहा गया है कि हेयर कलर बिना किसी बोल्ड हाइलाइट या आर्टिफिशियल शेड के होना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पलकें प्राकृतिक दिखनी चाहिए

इसी तरह नियम-कायदों में कहा गया है कि लंबे बाल पीछे की ओर खींचकर कंधों के ऊपर रखे होने चाहिए। अगर यह पीठ के आगे तक फैले हुए हैं तो प्रॉपर पिन अप किया जाना चाहिए। पलकें प्राकृतिक दिखनी चाहिए। नेल्स नियॉन कलर, चमक या हाथ से पेंट किए गए नहीं होने चाहिए। टैटू को कवर किया जाना चाहिए। केवल एक नाक छेदने की अनुमति है। नाक के अलावा, शरीर की अन्य पीयरसिंग को दिखाई देने की अनुमति नहीं है। कपड़े और स्कर्ट घुटने की लंबाई या उससे नीचे होनी चाहिए। एथलेटिक जूते पहनने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ