Bank Holiday: आज 23 अक्‍टूबर को भी इन राज्‍यों में बंद रहेंगे बैंक; जानें आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद

Bank Holiday October 23, 2025: कल यानी गुरुवार 23 दिसंबर को देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आप अपना काम निपटाने के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले पता कर लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं.

bank holiday (2)

Bank Holiday on Thursday 23 October 2025: आज, गुरुवार 23 दिसंबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आप अपना काम निपटाने के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले पता कर लें कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं. RBI ने भैया दूज के कारण बैंकों को बंद रखा है. हालांकि, देश के कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं हैं. यहां जानें कि RBI ने गुरुवार को किन राज्यों में बैंक बंद रखे हैं.

विज्ञापन

23 अक्टूबर को भाई बीज, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, भातृ द्वितीया और निंगोल चक्कौबा होने के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. भाई बीज, जिसे कुछ जगहों पर भातृ द्वितीया या चित्रगुप्त जयंती भी कहा जाता है, दिवाली के तुरंत बाद मनाया जाता है. यह दिन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है. उत्तर भारत में इस त्योहार को भैया दूज के नाम से जाना जाता है, जबकि मणिपुर में इसे निंगोल चक्कौबा कहा जाता है, जहां विवाहित बेटियां अपने माता-पिता के घर जाती हैं. कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि लाने के लिए इस दिन लक्ष्मी पूजा भी की जाती है.

विज्ञापन

क‍िन राज्‍यों में बंद रहेंगे आज बैंक?

भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भातृ द्वितीया और निंगोल चाकोउबा के अवसर पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

आगे आने वाली छुट्ट‍ियां

25 अक्टूबर – चौथा शनिवार

विज्ञापन

26 अक्टूबर – रविवार

27 अक्टूबर – छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

28 अक्टूबर – छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंकों में अवकाश रहेगा.

31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ