रोल्स-रॉयस कल्लाइन सीरीज 2 खरीदने वाले पहले म्‍यूज‍िशयन बने बादशाह, 12.45 करोड़ रुपये है कीमत

बादशाह, भारत के पहले ऐसे म्यूजिशियन बन गए हैं, जिनके पास 12.45 करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स-रॉयस कल्लाइन सीरीज 2 कार है. बादशाह की ये दूसरी रोल्‍स रॉयस कार है.

Untitled design (37)

Rolls-Royce Cullinan Price: रैपर और म्यूजिशियन बादशाह अक्‍सर खबरों में बने रहते हैं. इस बार वो अपनी महंगी खरीदारी के कारण चर्चा में हैं. बादशाह ने हाल ही में 12.45 करोड़ रुपये की नई रोल्स-रॉयस कल्लाइन सीरीज 2 कार खरीदी है. ऐसा करके बादशाह भारत के पहले ऐसे म्यूजिशियन बन गए हैं, जिनके पास रोल्स-रॉयस कल्लाइन है. हालांक‍ि बादशाह के अलावा, ये कार बॉलीवुड के क‍िंग खान शाहरुख खान, भूषण कुमार, अजय देवगन और अल्लू अर्जुन जैसे भारतीय सेलिब्रिटीज के पास है. अब इस ल‍िस्‍ट में बादशाह का नाम भी शुमार हो गया है.

विज्ञापन

आपको बता दें क‍ि बादशाह का र‍ियल नेम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की
बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी नई रोल्स-रॉयस कल्लाइन सीरीज 2 की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और वीडियो के साथ ‘जेन वाले लड़के’ कैप्शन लिखा. रैपर ने मारुति सुजुकी ज़ेन का जिक्र किया है, जो शायद उनके करियर की शुरुआत के बाद उनकी पहली कार थी. वीडियो में बादशाह अपनी कस्टम नेम प्लेट से स्टिकर हटाते हुए दिख रहे हैं.

बादशाह की दूसरी रोल्स-रॉयस
रोल्स-रॉयस कैलिनान सीरीज़ 2 में 6.7-लीटर V-12 ट्विन-टर्बो इंजन है, जो 563 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है. हाल ही में खरीदी गई रोल्स-रॉयस कैलिनान, बादशाह के गैराज में आने वाली पहली रोल्स-रॉयस कार नहीं है. रैपर और म्यूजिशियन के पास पहले से ही एक रोल्स-रॉयस रैथ है, जिसकी कीमत लगभग 6.22 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) थी.

विज्ञापन

बादशाह का कार कलेक्शन
बादशाह को कारों का बहुत शौक है और उनके कार कलेक्शन से यह बात साफ होती है. उनके पास दो रोल्स-रॉयस कारें हैं, रैथ और हाल ही में खरीदी गई कैलिनान. उनके पास पोर्श कैमन, लैम्बॉर्गिनी उरुस, जीप रैंगलर रूबिकॉन, ऑडी Q8, मर्सिडीज-बेंज S-क्लास और BMW 640D जैसी अन्य हाई-एंड लग्जरी कारें भी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ