Autodebit UPI Payment क्या है? कैसे बिना OTP के होगा भुगतान, जानिए फायदे?
Autodebit UPI Payment: आरबीआई के अनुसार अब आप बिना ओटीपी के 1 लाख रुपये तक की यूपीआई ऑटो डेबिट पेमेंट कर सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Autodebit UPI Payment: आमतौर पर यूपीआई भुगतान करने के लिए किसी तरह के कोई ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अगर ऑटो डेबिट मोड में पेमेंट करनी हो तो इसके लिए ओटीपी को एंटर करना जरूरी होता है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। ग्राहक अब यूपीआई के जरिए 1 लाख रुपये तक की पेमेंट बिना ओटीपी को एंटर किए कर सकते हैं। इस सुविधा का फायदा ऑटो डेबिट के दौरान दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऑटो डेबिट यूपीआई पेमेंट, एक ऐसा मोड है जो अपने ग्राहकों को ऑटो पेमेंट (Auto Debit UPI Payment) करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से ज्यादातर लोग हर महीने के लेनदेन या लोन का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। UPI ऑटो पेमेंट की सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे RBI ने मंजूरी दे दी है।
UPI ऑटो पेमेंट के जरिए अगर 1 लाख रुपये तक की पेमेंट करनी है तो एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले AFA तब लागू होता था जब यूजर को 15 हजार रुपये से ज्यादा का ऑटो डेबिट करना होता था। इसके जरिए कई तरह की पेमेंट जैसे- इंश्योरेंस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन और क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट आदि शामिल हैं जिनका ऑटो भुगतान अब 1 लाख रुपये तक किया जा सकता है।
Auto Debit UPI Payment कैसे यूज करते हैं? आइए वीडियो के जरिए जानते हैंं…
आरबीआई ने यूपीआई के जरिए लेनदेन की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक (UPI Payment up to 5 Lakhs) कर दिया है। यूजर्स पढ़ाई से लेकर अस्पताल के खर्चों के लिए 5 लाख रुपये तक की यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: