आज फोकस में रहेंगे Stock Market के ये 5 शेयर, वजह भी जान लीजिए

Stocks to Watch Today: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते कल अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। उसका असर आज भारतीय बाजार पर भी नजर आ सकता है, जो पिछले काफी समय से दबाव का सामना कर रहा है।

Stock Market

Stock Market News: शेयर बाजार में गिरावट जारी है। कल भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से छिड़ी ट्रेड वॉर के चलते 4 मार्च को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में आशंका है कि भारतीय शेयर बाजार आज भी दबाव में ही कारोबार कर सकता है। हालांकि, उन कंपनियों के स्टॉक्स में एक्शन की उम्मीद बरकरार रहेगी, जिनके बारे में बड़ी खबरें सामने आई हैं। चलिए ऐसे ही कुछ शेयरों पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर कल उछाल के साथ 206.25 रुपये पर बंद हुआ था और आज भी इसमें एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ने जियो पेमेंट्स बैंक के 7.9 करोड़ शेयर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 104.54 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दे दी है। जियो का शेयर इस साल अब तक 32.25% नीचे आया है।

विज्ञापन

Softrak Venture Investment

आईटी सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी है। कंपनी अपने एक शेयर के 10 टुकड़े करेगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2025 तय की गई है। कंपनी का शेयर मंगलवार को नुकसान के साथ 35.60 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक इसने 8.54% की मजबूती भी हासिल की है।

Walchandnagar Industries

इंजीनियरिंग सर्विसेज सेक्टर की इस कंपनी ने बताया है कि उसने AiCitta Intelligent में 60% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। इस डील से कंपनी को नए सेक्टर एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा। मंगलवार को इसका शेयर 5% की शानदार बढ़त के साथ 154.27 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक यह 47.16% नीचे भी आया है।

विज्ञापन

Adani Wilmar

दिग्गज FMCG कंपनी Adani Wilmar ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने जीडी फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) के चरणबद्ध अधिग्रहण के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी का शेयर कल नुकसान के साथ 239.60 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसकी कीमत 27.11% कम हुई है।

विज्ञापन

Marsons Ltd

इस कंपनी ने नए ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसे Inox Wind से 9.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जो इसी साल जुलाई तक पूरा करना है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका शेयर बढ़त के साथ 129.60 रुपये पर बंद हुआ था और इस साल अब तक इसके दाम 40.81% कम हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ