भारत के हवाई सफर से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) को विदेशी बैंकों से 750 मिलियन डॉलर (करीब 6,200 करोड़ रुपये) की बड़ी फंडिंग मिली है। इस पैसे से कंपनी अपने छह बड़े एयरपोर्ट और बेहतर बनाएगी। इससे यात्रियों को सफर करना और भी आसान और आरामदायक लगेगा। साथ ही, कंपनी अपने बिज़नेस को भी आगे बढ़ाएगी। इस फंडिंग से यह भी साफ होता है कि विदेशी निवेशक भारत के हवाई सफर के भविष्य को लेकर भरोसे में हैं। आने वाले समय में AAHL भारत के एयरपोर्ट्स को और ऊंचा मुकाम दिलाने की कोशिश में तेजी से काम कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बैंकों से 750 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक ग्रुप से 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह फंड ‘एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग’ (ECB) के जरिए जुटाया गया है। इस सौदे का नेतृत्व फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने किया। कंपनी इस धनराशि का उपयोग मौजूदा 400 मिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने के साथ-साथ अपने छह प्रमुख हवाई अड्डों और नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस में विस्तार के लिए करेगी।
छह एयरपोर्ट्स के विस्तार और सेवाओं में होगा उपयोग
इस फंडिंग से अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट्स में इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और कैपेसिटी बढ़ाने के कार्य होंगे। इसके अलावा ड्यूटी फ्री, रिटेल, फूड एंड बेवरेज (F&B) और अन्य सेवाओं में भी विस्तार होगा। वित्तीय वर्ष 2024–25 में AAHL ने 94 मिलियन यात्रियों को सेवाएं दीं, जबकि इसकी कुल क्षमता 110 मिलियन थी। कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2040 तक अपनी सालाना यात्री क्षमता को बढ़ाकर 300 मिलियन कर दे। इस दिशा में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत भी जल्द होने वाली है, जिसकी पहली चरण की क्षमता 20 मिलियन होगी और आगे चलकर इसे 90 मिलियन तक बढ़ाया जाएगा।
2040 तक तीन गुना यात्री क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य
AAHL के CEO अरुण बंसल ने कहा, ‘दुनिया की बड़ी-बड़ी फाइनेंस कंपनियों का हम पर भरोसा दिखाता है कि भारत का हवाई सफर का क्षेत्र कितना आगे बढ़ सकता है। हम टेक्नोलॉजी की मदद से यात्रियों को और अच्छा अनुभव देना चाहते हैं। साथ ही हम हवाई अड्डों को ऐसा बनाना चाहते हैं जो पर्यावरण के लिए अच्छे हों और आसपास के लोगों की भी मदद करें’
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ‘गेटवे टू गुडनेस’ की सोच के साथ काम कर रही है और हमेशा बेहतरीन सेवाएं देने की कोशिश कर रही है।
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट कंपनी बनने की ओर
AAHL की स्थापना 2019 में अडाणी नी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी कंपनी के रूप में हुई थी। कंपनी ने एयरपोर्ट ऑपरेशन और डेवलपमेंट के लिए भारत सरकार के छह हवाई अड्डों की बोली जीतकर इस क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद AAHL ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में 74% और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में भी 74% हिस्सेदारी प्राप्त की। वर्तमान में AAHL आठ हवाई अड्डों का संचालन और विकास कर रही है और यह भारत की कुल हवाई यात्रियों का 23% और कार्गो ट्रैफिक का 29% हिस्सा नियंत्रित करती है।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines