Aadhaar Card Update Rules: सावधान! आधार कार्ड की ये 8 गलतियां रोक सकती हैं आपका बैंक, पैन और पासपोर्ट का काम

Aadhaar Card Mistakes and Update: आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर की गलती से रुक सकते हैं आपके जरूरी काम. जानिए आधार से जुड़ी 8 बड़ी गलतियां और उन्हें सुधारने के आसान तरीके.

aadhaar card (1)

Aadhaar Update Alert: आधार कार्ड में की गई ये 8 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका काम! जानिए कैसे बचें परेशानी से

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खुलवाना हो, नया सिम कार्ड लेना हो, पैन कार्ड लिंक करना हो या फिर पासपोर्ट बनवाना- हर जगह आधार की जरूरत पड़ती ही है.

विज्ञापन

लेकिन कई बार हम अनजाने में आधार कार्ड में दर्ज छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं. नतीजा यह होता है कि जब कोई जरूरी काम आता है, तो केवाईसी (KYC) फेल हो जाता है या आवेदन रिजेक्ट हो जाता है. आधार से जुड़ी वे कौन सी 8 आम गलतियां हैं, जो आपके बैंकिंग, पैन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों में रुकावट बन सकती हैं, यहां जान‍िये.

विज्ञापन

नाम की स्पेलिंग गलत होना

अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग में छोटी सी भी गड़बड़ी है, तो आपको इन कामों में परेशानी हो सकती है:

विज्ञापन
  • पैन-आधार लिंकिंग
  • बैंक अकाउंट और म्यूचुअल फंड KYC
  • पासपोर्ट एप्लीकेशन
  • EPFO (पीएफ क्लेम)

ध्यान दें कि आधार में आपका नाम आपके बाकी सभी मुख्य दस्तावेजों से पूरी तरह मैच करता हो.

विज्ञापन

जन्मतिथि (Date of Birth) में गड़बड़ी
गलत जन्मतिथि की वजह से उम्र के वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है. इससे सरकारी नौकरियों के फॉर्म, पेंशन स्कीम, कॉलेज एडमिशन और पासपोर्ट बनने में देरी या अड़चन आ सकती है.

पुराना या गलत पता
अगर आप किसी नए शहर या राज्य में शिफ्ट हो गए हैं और आधार में पता अपडेट नहीं कराया है, तो यह आपकी मुसीबत बढ़ा सकता है. पुराना पता होने से डाक्यूमेंट्स की डिलीवरी, पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन और स्थानीय सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत होती है.

विज्ञापन

मोबाइल नंबर का लिंक न होना या बंद होना
आधार से एक्टिव मोबाइल नंबर का लिंक होना सबसे ज्यादा जरूरी है. बिना लिंक नंबर के आपको ओटीपी (OTP) नहीं मिलेगा. ओटीपी न मिलने पर आप e-KYC, ऑनलाइन आधार अपडेट और कई सरकारी सुविधाओं का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

विज्ञापन

बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट न कराना
उम्र के एक तय पड़ाव (5 और 15 साल) पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है. अगर फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की स्कैनिंग) से वेरिफिकेशन बार-बार फेल हो रहा है, तो बायोमेट्रिक अपडेट तुरंत करा लें.

ईमेल आईडी रजिस्टर्ड न होना
हालांकि ईमेल जोड़ना अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आपकी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड रहती है, तो आधार से जुड़े नोटिफिकेशन और अलर्ट आपको तुरंत ईमेल पर मिल जाते हैं.

विज्ञापन

पैन या बैंक रिकॉर्ड्स से डिटेल्स मैच न होना
अगर आपके बैंक खाते, पीएफ या पैन में लिखा नाम/जन्म तिथि आधार के रिकॉर्ड्स से अलग है, तो आपका वित्तीय केवाईसी (Financial KYC) अटक सकता है.

नियमित रूप से डिटेल्स चेक न करना
ज्यादातर लोग तब तक आधार कार्ड पर ध्यान नहीं देते जब तक कोई काम अटक न जाए. समय-समय पर अपने आधार की जानकारी चेक करते रहें ताकि किसी भी गलती का पहले ही पता चल सके.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है आधार को अपडेट रखना?
आधार आपकी पहचान का मुख्य जरिया है. इसे अपडेट रखने से आपको ये फायदे मिलते हैं:

  • बिना किसी रुकावट के बैंकिंग और वित्तीय केवाईसी
  • तुरंत पीएफ (EPFO) क्लेम सेटलमेंट
  • एलपीजी (LPG) सब्सिडी और सरकारी स्कीम का सीधा फायदा
  • आसान पासपोर्ट वेरिफिकेशन और नया सिम कार्ड मिलना

आधार कार्ड में की गई एक छोटी सी लापरवाही आपके बड़े काम रोक सकती है. इसलिए आज ही अपने आधार कार्ड को ध्यान से चेक करें और अगर उसमें नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर से जुड़ी कोई गलती है, तो उसे तुरंत UIDAI के नजदीकी केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन सही करवाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ