8th Pay Commission Latest News: अगर आप भी अपनी सैलरी और पेंशन में बंपर उछाल का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, बुधवार 25 फरवरी को दिल्ली में नेशनल काउंसिल-जेसीएम (JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उस मेमोरेंडम (ज्ञापन) को अंतिम रूप देना था, जो सरकार और वेतन आयोग को सौंपा जाना है. आइए, जानते हैं कि 2 घंटे चली इस बैठक में किन मुद्दों पर मंथन हुआ और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर को कब मिलेगा एरियर? 8th Pay पर आ गया बड़ा अपडेट
इन 5 बड़े मुद्दों पर हुई गरमागरम चर्चा
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे कर्मचारियों की यूनियन AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की भविष्य की सैलरी का पूरा ढांचा तैयार करने पर बात हुई है. इनमें से ये 5 सबसे महत्वपूर्ण हैं:
- फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor): सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर रही कि फिटमेंट फैक्टर क्या हो? कर्मचारी संघ 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग पर अड़े हैं.
- न्यूनतम वेतन (Minimum Salary): देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम से कम सैलरी कितनी तय की जाए, इस पर विस्तार से मंथन हुआ
- सालाना इंक्रीमेंट (Annual Increment): मांग की गई है कि हर साल होने वाली वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) को बढ़ाकर 7% किया जाए.
- भत्ते (Allowances): एचआरए (HRA), टीए (TA) और अन्य मेडिकल अलाउंस में किस तरह का बदलाव हो, इस पर भी सुझाव तैयार किए गए.
- वेतन पैटर्न: नया सैलरी स्ट्रक्चर कैसा हो ताकि निचले स्तर के कर्मचारियों को भी बराबर लाभ मिले.
8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें
भेदभाव खत्म करने की मांग!
मीटिंग में ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉईज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) और ऑटोनॉमस (स्वायत्त) संस्थानों के लाखों कर्मचारियों को भी जेसीएम में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. अक्सर इन कर्मचारियों तक केंद्र के नियम पहुंचने में देरी होती है, जिसे अब खत्म करने की मांग की गई है.
पिक्चर अभी बाकी है, 10 मार्च को अगली बैठक
हालांकि चर्चा 2 घंटे तक चली, लेकिन अभी बातचीत पूरी नहीं हुई है. 10 मार्च के बाद एक और बड़ी बैठक होगी. 10 मार्च की बैठक के बाद एक संयुक्त ज्ञापन तैयार किया जाएगा, जिसे औपचारिक रूप से आयोग को सौंपा जाएगा.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर इस राज्य ने दी गुडन्यूज, कौन-कौन दायरे से बाहर?
पुरानी पेंशन (OPS) का ब्रह्मास्त्र
वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग अभी भी सबसे ऊपर है. कर्मचारी संघों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 8वें वेतन आयोग के साथ-साथ OPS की बहाली को केंद्र बिंदु में रखेंगे.
आगे क्या होगा?
8वें वेतन आयोग की ये बैठकें अगले एक दशक के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की किस्मत तय करेंगी. अगर 3.25 का फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा. फिलहाल सबकी नजरें 10 मार्च की बैठक पर टिकी हैं.
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
3 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
4 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
5 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
5 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
7 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
10 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
10 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
11 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines