Bank Holidays March 2026: मार्च में छुट्टियों की झड़ी! देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक; नोट कर लें तारीखें

मार्च महीने में वित्तीय वर्ष (Financial Year) की क्लोजिंग भी होती है, इसलिए बैंक जाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 की छुट्टियां इस प्रकार हैं:

bank holiday in march 2026

मार्च महीने में बैंक कब कब बंद रहेंगे, यहां जानें

Bank Holidays List in March 2026: मार्च 2026 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ भरा हो सकता है, क्योंकि इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. होली, ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों के साथ इस महीने कई राज्यों में 12 से 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं. आइये जानते हैं क‍ि मार्च 2026 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट दी गई है ताकि आप अपने काम समय पर निपटा सकें:

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2026 में कब-कब छुट्टियां हैं?

1 मार्च को रविवार है जो साप्ताहिक अवकाश है और इसल‍िए पूरे भारत में इस द‍िन बैंक बंद रहेंगे.
3 मार्च को मंगलवार के द‍िन होलिका दहन है और इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
4 मार्च बुधवार को धुलेंडी / होली का त्‍योहार है और ज्‍यादातर राज्‍यों में छुट्टी है.
8 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
14 मार्च शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार है. इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
15 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 मार्च गुरुवार को उगादी/गुड़ी पड़वा है, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्‍यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर (संभावित) है. कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर / सरहुल का त्‍योहार है, ज‍िसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
22 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
26 मार्च गुरुवार को राम नवमी है. उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
28 मार्च शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है और इसील‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
29 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती है. कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहती है.

लॉन्ग वीकेंड्स का उठाएं फायदा (Long Weekends)
मार्च में दो बड़े लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं, जो घूमने जाने वालों के लिए बेहतरीन मौका हैं. अगर आप 2 और 5 मार्च की छुट्टी ले लें, तो शनिवार (28 फरवरी) से लेकर बुधवार (4 मार्च) तक लंबी छुट्टी मिल सकती है. 20 मार्च (शुक्रवार) को छुट्टी और 21 मार्च (शनिवार/ईद) के साथ रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक देती है.

विज्ञापन

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन आपकी बैंकिंग नहीं रुकेगी. आप इन सुविधाओं का इस्तेमाल 24/7 कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए आप Mobile Banking और Net Banking का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. अगर कैश न‍िकालना है तो एटीएम भी चालू रहेंगे. इसके अलावा UPI जैसे क‍ि Google Pay/PhonePe का इस्‍तेमाल करके आप डिजिटल भुगतान कर सकते हैं.

विज्ञापन

बता दें क‍ि मार्च का आखिरी हफ्ता इयरली क्लोजिंग का होता है, इसलिए कोशिश करें कि अपने टैक्स सेविंग और बैंक से जुड़े जरूरी काम 20 मार्च से पहले ही निपटा लें. छुट्टियों की अधिकता के कारण आखिरी दिनों में बैंक में भारी भीड़ हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ