8th Pay Commission: सैलरी में भारी उछाल की तैयारी! जानें फिटमेंट फैक्टर और भत्तों पर क्या हुआ फैसला

देश के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और मांगों को लेकर दिल्ली में हुई हाई-लेवल मीटिंग खत्म हो चुकी है.

8th pay commission fitment factor

8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

8th Pay Commission Latest News: अगर आप भी अपनी सैलरी और पेंशन में बंपर उछाल का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, बुधवार 25 फरवरी को द‍िल्‍ली में नेशनल काउंसिल-जेसीएम (JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उस मेमोरेंडम (ज्ञापन) को अंतिम रूप देना था, जो सरकार और वेतन आयोग को सौंपा जाना है. आइए, जानते हैं कि 2 घंटे चली इस बैठक में किन मुद्दों पर मंथन हुआ और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.

केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनर को कब म‍िलेगा एर‍ियर? 8th Pay पर आ गया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

इन 5 बड़े मुद्दों पर हुई गरमागरम चर्चा

दैन‍िक जागरण की र‍िपोर्ट के अनुसार रेलवे कर्मचारियों की यूनियन AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया क‍ि बैठक में कर्मचारियों की भविष्य की सैलरी का पूरा ढांचा तैयार करने पर बात हुई है. इनमें से ये 5 सबसे महत्‍वपूर्ण हैं:

  1. फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor): सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर रही कि फिटमेंट फैक्टर क्या हो? कर्मचारी संघ 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग पर अड़े हैं.
  2. न्यूनतम वेतन (Minimum Salary): देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम से कम सैलरी कितनी तय की जाए, इस पर विस्तार से मंथन हुआ
  3. सालाना इंक्रीमेंट (Annual Increment): मांग की गई है कि हर साल होने वाली वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) को बढ़ाकर 7% किया जाए.
  4. भत्ते (Allowances): एचआरए (HRA), टीए (TA) और अन्य मेडिकल अलाउंस में किस तरह का बदलाव हो, इस पर भी सुझाव तैयार किए गए.
  5. वेतन पैटर्न: नया सैलरी स्ट्रक्चर कैसा हो ताकि निचले स्तर के कर्मचारियों को भी बराबर लाभ मिले.

8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें

विज्ञापन

भेदभाव खत्म करने की मांग!
मीटिंग में ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉईज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) और ऑटोनॉमस (स्वायत्त) संस्थानों के लाखों कर्मचारियों को भी जेसीएम में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. अक्सर इन कर्मचारियों तक केंद्र के नियम पहुंचने में देरी होती है, जिसे अब खत्म करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

पिक्चर अभी बाकी है, 10 मार्च को अगली बैठक
हालांकि चर्चा 2 घंटे तक चली, लेकिन अभी बातचीत पूरी नहीं हुई है. 10 मार्च के बाद एक और बड़ी बैठक होगी. 10 मार्च की बैठक के बाद एक संयुक्त ज्ञापन तैयार किया जाएगा, जिसे औपचारिक रूप से आयोग को सौंपा जाएगा.

विज्ञापन

पुरानी पेंशन (OPS) का ब्रह्मास्त्र
वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग अभी भी सबसे ऊपर है. कर्मचारी संघों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 8वें वेतन आयोग के साथ-साथ OPS की बहाली को केंद्र बिंदु में रखेंगे.

विज्ञापन

आगे क्या होगा?
8वें वेतन आयोग की ये बैठकें अगले एक दशक के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की किस्मत तय करेंगी. अगर 3.25 का फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा. फिलहाल सबकी नजरें 10 मार्च की बैठक पर टिकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ