8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में चल रही सबसे बड़ी उलझन अब दूर हो गई है. खासकर उन लोगों के लिए जो 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं, सरकार ने एक बेहद राहत भरी जानकारी साझा की है.
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?
क्या पुराने पेंशनर्स को मिलेगा फायदा?
पेंशनर्स के बीच अक्सर यह डर रहता है कि अगर वे नए वेतन आयोग के लागू होने की तारीख (1 जनवरी 2026) से पहले रिटायर हो जाते हैं, तो क्या उन्हें बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा? वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनर्स के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा.
Gold Silver Rate Today: 11 फरवरी को क्या है सोने चांदी का भाव, यहां चेक करें
कोई डेडलाइन का डर नहीं:
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 की तारीख कोई ऐसी लक्ष्मण रेखा नहीं है, जो आपको लाभ से बाहर कर दे.फाइनेंस एक्ट 2025 में ऐसा कोई नियम नहीं है जो पुराने और नए पेंशनर्स को अलग-अलग श्रेणी में बांटे. सरकार ने साफ किया है कि जिस तरह पिछले वेतन आयोगों में पुराने पेंशनर्स की राशि को रिवाइज किया गया था, वही प्रक्रिया यहां भी अपनाई जाएगी.
EPFO New Rule: क्या जॉब छूटने पर नहीं मिलता PF अकाउंट में जमा पैसों पर इंटरेस्ट? जानें
8वें वेतन आयोग का कैलकुलेशन :
जब 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग प्रभावी होगा, तो पेंशन में सुधार के दो तरीके अपनाए जाएंगे. पहला नए रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए, जो 1 जनवरी 2026 के बाद रिटायर होंगे, उनकी पेंशन की गणना सीधे उनके नए बेसिक पे (Basic Pay) के आधार पर की जाएगी. दूसरा पुराने रिटायर्ड कर्मचारी के लिए जो दिसंबर 2025 तक रिटायर हो चुके हैं, उनकी मौजूदा पेंशन को एक निश्चित फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के जरिए बढ़ाया जाएगा.
Railway New Rule: भारतीय रेलवे ने नियमों में किए बदलाव, अब यात्रियों को करना होगा ये काम
कुल मिलाकर, सरकार के इस रुख से लाखों पूर्व कर्मचारियों की चिंता खत्म हो गई है. 8वें वेतन आयोग का लाभ न केवल मौजूदा कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि पुराने पेंशनर्स की पेंशन में भी सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाएगी ताकि वे महंगाई के दौर में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें.
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines