11 February Ko Kya Hai Gold Silver Prices: आज 11 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. जहां सोने की कीमतों में कल की गिरावट के बाद आज 1400 से 1500 की बढ़त दिख रही है, वहीं चांदी के भाव में 10000 से ज्यादा का उछाल दिख रहा है . MCX पर अप्रैल वायदा वाला सोने का भाव अभी 1447 रुपये बढ़कर 158250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. चांदी के दाम में 10107 रुपये की बढ़त दिख रही है. इसके बाद चांदी का भाव 262655 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
आज के नवीनतम भाव यहां चेक करें (Gold Silver Latest Rate)
सोने का भाव (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सुबह सोने की कीमतों में करीब 2,200 रुपये की उछाल देखी गई. 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 1,58,700 रुपये जो कल यह 1,56,539 पर बंद हुआ था, पर पहुंच गया है. 22 कैरेट सोने (गहने वाला सोना) का भाव 1,45,550 रुपये है और 18 कैरेट वाला सोना 119,090 रुपये के स्तर पर है.
चांदी का ताजा भाव (प्रति किलो)
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. लेकिन ये अब भी 2.70 लाख रुपये के स्तर के नीचे बनी हुई है. आज चांदी की कीमत 2.62 रुपये है.
प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति 10 ग्राम / किलो)
दिल्ली : सोना – 158,930 रुपये, चांदी – 289,900 रुपये
मुंबई : सोना – 158,780 रुपये, चांदी – 289,900 रुपये
चेन्नई : सोना – 159,060 रुपये, चांदी – 299,900 रुपये
कोलकाता : सोना – 158,780 रुपये, चांदी – 289,900 रुपये
लखनऊ : सोना – 158,800 रुपये, चांदी – 272,633 रुपये