7th Pay Commission: नवरात्रि से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का उनका इंतजार इसी महीने खत्म हो जाएगा। इन्हें नवरात्रि (Navratri) के पर डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसबार डीए में कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
अभी पढ़ें – ICICI बैंक ने अपना लक्जरी क्रेडिट कार्ड ‘Rubyx’ किया लॉन्च, यहां चेक करें डिटेल्स
फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान
इस साथ ही सरकार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार अगर अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। फिलहाल अभी यह 2.57 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग की जा रही है। ऐसा होने पर कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर सीधे 26,000 रुपये हो जाएगी।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में 28 सितंबर को कैबिनेट की बैठक
आपको बता दें कि इस साल 26 सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहा है। 5 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन 28 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है।
डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा
अगर ऐसा होता है तो 1 अक्टूबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। वहीं दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी इन लोगों को अक्टूबर में मिल सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
AICPI इंडेक्स के आधार पर डीए में होता है बढ़ोतरी
फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो कि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्मचारियों को इतना होगा फायदा
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
Read More: नवरात्रि से पहले सोना खरीदने का सुनहरा मौका, चांदी 23200 ₹ तो सोना भी हुआ इतना सस्ता
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
- नया महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपये/महीने
- अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120= 1080 रुपये/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720 X 12= 8640 रुपये
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
- नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/महीने
- अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये
अभी पढ़ें – क्या आप नोटिस पीरियड पर हैं? यह कंपनी 10% वेतन वृद्धि के साथ कर रही है जॉब ऑफर
एक करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।
Read More: 7th Pay Commission से जुड़े सारे अपडेट
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
21 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
21 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
22 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
22 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 day agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
1 day agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines