7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी

7th Pay, 7th Pay Commission, 7th Pay Commission Good News, Central Government Employees, DA Arrears, DA DR Arrears, DA Hike, Dearness Allowance, Government Employees

7th Pay Commission

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए एलटीसी (LTC) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए बदलाव को तरह केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी यात्रा के दौरान कई और सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

LTC  नियमों में बदलाव

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्र सरकार ने एलटीसी नियमों में तीन बड़े बदलाव किए हैं। इसमें टिकट बुकिंग के चार्ज से लेकर यात्रा के दौरान खाने का खर्च भी शामिल है।

विज्ञापन

सफर के दौरान खाने का पैसा भी मिलेगा

डीओपीटी (DoPT) की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब कर्मचारियों को एलटीसी यात्रा के तहत ट्रेन में सफर के दौरान खाने पर होने वाले खर्च का पैसा भी मिलेगा। यानी कर्मचारी एलटीसी के दौरान ट्रेन में रेलवे के खानपान की विकल्पों में से चुनाव कर सकेंगे और उन्हें खाने पर खर्च होने वाला पैसा भी मिलेगा।

हवाई टिकट कैंसिलेशन का चार्ज भी मिलेगा

इसके साथ ही अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी एलटीसी (DoPT) यात्रा के तहत हवाई टिकट बुक करता है और उन्हें किसी कारण इसे कैंसिल करवाना पड़ता है, तो उन्हें एयरलाइंस, एजेंट या प्लेटफ़ॉर्म पर लगे कैंसिलेशन चार्ज का शुक्ल भी सरकार की तरफ से मिलेगा।

विज्ञापन

छोटे मार्गों के लिए बस और ट्रेन का किराया भी मिलेगा

डीओपीटी (DoPT) के नोटिफिकेशन के अनुसार जो केंद्रीय कर्मचारी एलटीसी (LTC) हवाई यात्रा के अधिकारी नहीं हैं। उन्हें अब रिफंड के लिए IRCTC, BLCL, ATT के माध्यम से भी अपने टिकट बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सबसे छोटे मार्गों के लिए बस और ट्रेन का किराया भी मिलेगा। हालांकि इस दौरान टिकट कैंसिल करने पर कैंसिलेशन चार्ज कर्मचारी को देना होगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि केंद्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों सातवें वेतन आयोग के तहत एलटीसी (LTC) की सुविधा देती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ