7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की 27000 रुपये तक बढ़ी सैलरी, नवरात्रि पर सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioner) को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 फीसदी हो गया।
दरअसल नवरात्रि के तीसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी। अब केंद्रीय कमर्चारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई से ही लागू हो गया है। लिहाजा इन लोगों दो महीने यानी जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी अक्टूबर महीने में मिल सकता है।
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
केंद्र सरकार के इस ऐलान से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब 4 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया है।
Read More: फेस्टिवल सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए 72% छोटे व्यापारियों ने चुना ये रास्ता, पढ़ें- ये रिपोर्ट
दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का अहम रोल रहता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.