---विज्ञापन---

23 Feb Gold Rate: सोने के दाम में धमाका, एक दिन में ही बढ़ गई इतनी कीमत, चेक करें आज का भाव

सोने की कीमतों में आया यह ताजा उछाल वाकई चौंकाने वाला है. एकमुश्त इतनी बड़ी तेजी के बाद सोना अब 1,59,716 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक बाजार और टैरिफ युद्ध के साये में सोना आज सुबह 1.60 लाख रुपये की मनोवैज्ञानिक दहलीज को भी पार कर गया.

---विज्ञापन---

23 Feb Gold Rate: सोने चांदी के भाव में आज भयानक तेजी देखने को म‍िल रही है. MCX पर बाजार खुलते ही सोने के भाव ने 1.60 लाख रुपये का स्‍तर छू ल‍िया. सुबह 10:30 बजे भी सोने के दाम में 2600 रुपये से ज्‍यादा यानी 1.68 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. अप्रैल वायदे वाला 24 कैरट सोने का भाव इस नई तेजी के बाद 159,514 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है.

वहीं चांदी की चमक भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को म‍िल रही है. एमसीएक्‍स पर चांदी के भाव में 12500 रुपये का उछाल आया है, ज‍िसके बाद मार्च वायदे वाली प्रत‍ि क‍िलो चांदी का दाम 265,444 रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

Gold Price Alert: सोना हुआ बेकाबू! कीमतें पहुंचीं ….. रुपये के पार, चेक करें आज का भाव

क्यों लगी है सोने में आग?

ट्रंप का ग्लोबल टैरिफ: अमेरिका द्वारा घोषित 10% ग्लोबल टैरिफ के बाद दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है. ऐसे माहौल में निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं.

---विज्ञापन---

कमजोर अमेरिकी डॉलर: अमेरिकी जीडीपी (GDP) के कमजोर आंकड़ों ने डॉलर को नीचे धकेला है, जिसका सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिल रहा है.

घरेलू मांग: भारत में शादियों का सीजन अपने चरम पर है. सप्लाई के मुकाबले भारी मांग (Physical Demand) कीमतों को और ऊपर ले जा रही है.

---विज्ञापन---

Gold Rate Today 23 Feb: आपके शहर में सोने का भाव

दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,150 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,116 प्रति ग्राम है.

---विज्ञापन---

अमरावती में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,135 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,790 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,101 प्रति ग्राम है.

अमृतसर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,150 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,116 प्रति ग्राम है.

---विज्ञापन---

बैंगलोर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,135 प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,790 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,101 प्रति ग्राम है.

भिवंडी में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,138 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,793 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,104 प्रति ग्राम है.

---विज्ञापन---

चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,211 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,860 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,720 प्रति ग्राम है.

कानपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,150 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,805 प्रति ग्राम और 12,116 प्रति ग्राम है 18 कैरेट सोना.

---विज्ञापन---

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,150 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,116 प्रति ग्राम है.

आज गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,150 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहते हैं) का भाव ₹12,116 प्रति ग्राम है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 23, 2026 10:43 AM
End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola