नए इंजन के साथ मार्केट में धमाल मचाने आई धांसू बाइक, देखें फीचर्स

चीनी निर्माता जोंटेस ने ZT 703 F नामक एक नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट का अनावरण किया है। मोटरसाइकिल बिल्कुल नई चेसिस पर आधारित है और एक नए इंजन का उपयोग करती है।

Zontes ZT 703 F Bike
विज्ञापन

Zontes Lauched New Bike With New Engine: अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मार्केट में एक नई बाइक की एंट्री हुई, जो दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन से लैस है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल का लुक भी बेहद शानदार है जो आपको दीवाना बना सकता है। हम यहां जिस नई बाइक की बात कर रहे हैं, वह चीनी निर्माता जोंटेस (Zontes) द्वारा पेश किया गया ZT 703 F है। यह एक नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह बिल्कुल नई चेसिस पर आधारित है और एक नए इंजन का उपयोग करती है।

हालांकि, जोंटेस ने इस बाइक का विवरण का खुलासा नहीं किया है लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि मोटरसाइकिल को अगले साल के अंत में प्रोडक्शन रूप में पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसे ग्राहकों के लिए लॉन्च नहीं की है। यानी ग्राहकों को इस बाइक के लिए अभी इंतजार करना होगा। नीचे इस बाइक के खासियतों के बारे में जानकारी दी गई है।

Advertisment

News 24 Whtasapp Channel

नए इंजन से लैस है Zontes ZT 703 F

इस धांसू बाइक (Zontes ZT 703 F) में 699cc तीन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7,200 आरपीएम पर 85Nm टॉर्क और 9,000 आरपीएम पर 100 हॉर्स पावर जनरेट करता है।

Zontes ZT 703 F

विज्ञापन

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Zontes ZT 703 F बाइक में आपको एलईडी लाइट सेटअप के साथ Twin exhaust pipes, crash guard, pannier stays और big windscreen.x जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक में 21 इंच और 18 इंच के फ्रंट और रियर स्पोक व्हील मिलते हैं।

विज्ञापन

ZT 703 RR

ZT 703 RR मॉडल भी लॉन्च

कंपनी ने स्पोर्टियर ZT 703 RR मॉडल को भी पेश की है। इसमें भी समान इंजन लगाई गई है, जो 11,000 आरपीएम पर 110 हॉर्स पावर और 8,600 आरपीएम पर 75 एनएम (52.5 पाउंड-फीट) का टॉर्क पैदा करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ