छुपा रुस्तम निकली Hyundai की यह SUV कार, रोजाना 386 कारों की हो रही बिक्री
Hyundai Venue में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
Edited By Amit Kasana

Hyundai Venue
Edited By Amit Kasana

Hyundai Venue
Hyundai Venue: हुंडई की Venue मिडिल सेगमेंट की एसयूवी कार है। कंपनी अपनी इस पांच सीटर कार में किफायती दाम पर हाई माइलेज और लग्जरी फीचर्स देने का दावा करती है। अक्टूबर 2023 में एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो कंपनी की creta के कुल 13077 यूनिट्स की सेल हुई। क्रेटा कंपनी की सबसे हाई सेल कार है। इसके बाद बीते अक्टूबर में दूसरे नंबर पर venue की कुल 11581 यूनिट्स की बिक्री की। इस कार के औसतन करीब 386 लोगों ने डिलीवरी ली।
Hyundai Venue के फीचर्स की बात करें तो यह पांच सीटर कार है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह फीचर अचानक कार को मोड़ने की स्थिति में चारों पहियों को कंट्रोल करता है। यह कार शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में पांच ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल वर्जन में आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन आते हैं। कार में 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार का टॉप मॉडल 13.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
इस कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार का डीजल इंजन 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। यह पांच सीटर कार सात अलग-अलग वेरिएंट में ऑफर होती है। कार शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार की रियर सीट में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलता है। Hyundai Creta में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन है। कार डीजल और पेट्रोल इंजन में आती है।
Hyundai Creta में 6 मोनोटोन और 1 डुअल टोन कलर मिलता है। कार का टॉप मॉडल 19.20 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। यह कार 433 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है। कार में आठ कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार में छह एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: