Yamaha का यह हाइब्रिड स्कूटर, पेट्रोल के साथ बैटरी पर भी चलता है, जानें शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid scooter
Edited By Amit Kasana

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid scooter
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: यामाहा अपने स्कूटर में धांसू लुक्स और न्यू जेनरेशन टेक्नोलॉजी देने के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में कंपनी का एक धाकड़ स्कूटर है Fascino 125 Fi Hybrid. यह हाइब्रिड स्कूटर है जो पेट्रोल के साथ बैटरी पर सरपट रफ्तार भरता है। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid सड़क पर 68.75 kmpl की माइलेज देता है। इस स्टाइलिश पेट्रोल स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में कुल 99 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना और संकरी जगहों से निकाला आसान है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid scooter
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid पेट्रोल स्कूटर है, जो हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है। इसमें SMG motor का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, इसमें दी मोटर स्कूटर की बैटरी के साथ काम करती है जो इंजन केा एडिशन 0.6 Nm का टॉर्क देती है। इसी से यह स्कूटर को हाई परफॉमेंस देता है।
इसमें जानदार फ्यूल इंजेक्टेड 125 cc का इंजन है। यह दमदार इंजन 8.2 PS की पावर के साथ 6500 rpm और 10.3 Nm टॉर्क के साथ 5000 rpm देता है। Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid बाजार में शुरुआती कीमत 79,600 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid scooter
स्कूटर का टॉप मॉडल 92,530 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। फिलहाल कंपनी इसमें 5 वेरिएंट ऑफर कर रही है और 14 कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक हैं और यह रेट्रोल स्टाइल स्कूटर है। इसमें LED हेडलाइट मिलते हैं। इसकी टेल लाइट स्टाइलिश ‘V’ पैटर्न में आती हैं।
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid का फ्रंट एप्रन-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ आता है। इसमें साइड पैनल बेहद ट्रिम हैं। इसके ब्रेक ब्लैक फिनिश के साथ बेहद अट्रैक्टिव मिलते हैं। इसमें बड़ी अंडरसीट स्टोरेज के साथ USB चार्जर का ऑप्शन मिलता है। इसमें डिजिटल कंसोल और ब्यूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: