---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

TUV और SUV में क्या है अंतर, कार लेते हुए किस कार का करें चुनाव, यहां जानें सब कुछ

Types of Cars: अकसर हम कार लेते हुए उसकी कीमत और माइलेज के बारे में जानकारी लेते हैं। लेकिन इंडियन बाजार में एसयूवी, एमपीवी समेत कई टाइप की कार मिलते हैं। आइए आपको कुछ कार टाइप के बारे में बताते हैं, जिससे अपनी कार का चुनाव करते हुए आपको आसानी हो। TUV होती है मिनी […]

---विज्ञापन---

Types of Cars: अकसर हम कार लेते हुए उसकी कीमत और माइलेज के बारे में जानकारी लेते हैं। लेकिन इंडियन बाजार में एसयूवी, एमपीवी समेत कई टाइप की कार मिलते हैं। आइए आपको कुछ कार टाइप के बारे में बताते हैं, जिससे अपनी कार का चुनाव करते हुए आपको आसानी हो।

TUV होती है मिनी एसयूवी

पहले बात TUV की। टीयूवी को टफ यूटिलिटी व्हीकल (Tough Utility Vehicle) कहते हैं। दिखने में SUV जैसी यह कार साइज में SUV से छोटी होती है। इसे बाजार में लोग मिनी एसयूवी कार भी कहते हैं। इसमें फॉर व्हील ड्राइव और टू व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

MUV में डीजल इंजन की हाई डिमांड

MUV का फुल फॉर्म मल्टी यूटिलिटी व्हीकल ( Multi Utility Vehicle) होता है। इस तरह के वाहनों में ज्यादा सामान, वजन और लोगों के साथ चलने की क्षमता होती है। 1000 सीसी से बड़ा इंजन होते हुए भी यह हाई माइलेज कारें होती हैं। इनमें डीजन इंजन के विकल्प अधिक डिमांड में रहते हैं।

SUV सिटी और ऑफ रोडिंग दोनों में कामयाब

SUV को स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (Sport Utility Vehicles) कहते हैं। इसमें स्पोर्ट्स कार की झलक मिलती है। इसे सिटी की स्मूथ सड़कें और ऑफ रोडिंग की खराब रास्तों दोनों में चलने के लिए बनाया गया है। इसमें टू और फॉर दोनों व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

---विज्ञापन---

दमदार फीचर्स के साथ मिलती है XUV

XUV को क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल कहते हैं (Crossover Utility Vehicle). यह सिटी में पैसेंजर कार का काम करती है। लॉन्ग रूट में ट्रिप कार का काम करती है। एसयूवी से एक कदम आगे यह कार दिखने में एसयूवी कार की तरह दिखती है। लेकिन इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर अधिक दमदार होते हैं।

First published on: May 04, 2023 04:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola