Upcoming hybrid cars in india 2025 details in hindi: हाइब्रिड गाड़ियां मार्केट का नया क्रेज हैं, इन गाड़ियों से ईंधन की बचत तो होती ही है सड़क पर इसकी रनिंग कॉस्ट भी कम पड़ती है। अब Skoda अपनी हाई क्लास सेडान कार Octavia और Maruti अपनी हाई सेल हैचबैक कार में से एक Swift का हाइब्रिड इंजन इंडिया में लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों गाड़ियां 2025 में लॉन्च होंगी और इनमें सभी न्यू जनरेशन फीचर्स मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों माइल्ड hybrid cars होंगी, जिनमें सिंगल बैटरी सेटअप होगा। बता दें हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी जाती है। ये कार पेट्रोल पर स्टार्ट होती है और चलते हुए इसकी बैटरी चार्ज होकर एनर्जी को स्टोर कर लेती है। कार चलते हुए ऑटोमैटिक रूप से ईवी पर चली जाती है और कार में दी बैटरी क्षमता के अनुसार कुछ किलोमीटर तक ईवी पर चलती है। फिलहाल Octavia हाइब्रिड ग्लोबल मार्केट में मिलती है।
Hybrid cars के ये फायदे
- पॉल्यूशन कम होता है।
- पेट्रोल की बचत होती है।
- रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है।
- सीएनजी के मुकाबले सर्विस पर खर्च कम आता है।
- हाई परफॉमेंस के लिए एडिशन पावर मिलती है।
Skoda Octavia में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Skoda Octavia 5 सीटर कार है, इसमें 1.5-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है, कंपनी इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी लॉन्च करने वाली है। इस लग्जरी कार में अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं, इस कार में 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। इस कार में मोबाइल कनेक्टिविटी और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग मिलेंगे। अनुमान है कि नई कार शुरुआती कीमत 35 लाख से लेकर 40 लाख के बीच ऑफर की जा सकती है।
Skoda Octavia में मिलेंगे ये फीचर्स
- हाई एंड लुक के लिए 19 इंच के टायर साइज मिलेंगे
- ट्यूबलेटस टायर और डुअल कलर ऑप्शन
- क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट
- USB टाइप-C चार्जर और कीलेस एंट्री मिलेगी।
- पावर स्टीयरिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
मौजूदा Swift की स्पेसिफिकेशन
|
Maruti Swift
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 7.86 Lakh onwards
|
| Mileage |
24.8 to 25.75 kmpl
|
| Engine | 1197 cc |
| Fuel Type | Petrol |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Maruti दिसंबर 2024 तक अपनी हाई सेल कार में से एक Swift का हाइब्रिड इंजन पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी Maruti grand vitara के नए 7 seater वेरिएंट में हाइब्रिड ऑप्शन देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसके पांच सीटर में हाइब्रिड इंजन मिल रहा है। Swift हाइब्रिड की बात करें तो इसमें 1197 cc इंजन पावर मिल सकता है। यह कार शुरुआती कीमत 7.86 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। फिलहाल कंपनी ने अपनी हाइब्रिड इंजन कार की कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल शेयर नहीं की है।
Swift हाइब्रिड में मिलेंगे ये फीचर्स
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा सकता है।
- यह पांच सीटर कार 15 इंच के टायर साइज के साथ मिलेगी।
- एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए जा सकते हैं।
- रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो मिलेगा।
- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल।
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें
ये भी पढ़ें: पानी भरा हो या लगा हो जाम, आसानी से निकल जाती हैं ये ‘छोटी’ कारें
ये भी पढ़ें: ‘मिडिल क्लास’ की G Wagon है Mahindra की ये Car, 690 लीटर का बूट स्पेस और 12 लाख कीमत
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
4 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines