इन 2 EV Cars का लोगों को बेसब्री से इंतजार, 318 Km की रेंज और धाकड़ फीचर्स, जानें कीमत

एमजी की नई ईवी कार में 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक ऑफर किए जाएंगे। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील मिल सकते हैं, यह न्यू जनरेशन कार एक बार फुल चार्ज होने पर 460 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

vinfast vf e34

vinfast vf e34

विज्ञापन

Upcoming EV Cars: कार मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां नया क्रेज हैं, कार निर्माता कंपनियां भी न्यू जनरेशन के लिए अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन, टच स्क्रीन सिस्टम और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ नई गाड़ियां लेकर आ रही हैं। इसी सेगमेंट में दो स्मार्ट कार हैं VinFast VF e34 और MG Cloud EV. एमजी की गाड़ी को हाल ही में सड़क पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इन दोनों गाड़ियों का कार लवर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको इन दोनों कारों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

 

Advertisment

 

VinFast VF e34 में 10 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इस कार में 41.9 kWh की बैटरी पैक दिया गया है, ये कार एक बार फुल चार्ज हाने पर करीब 318 किलोमीटर की रेंज देगी। कार में 10 इंच के वर्टिकल टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। ये SUV कार है, जिसे फ्रंट से बोल्ड लुक दिया गया है, ये हाई स्पीड कार 130 kmph की टॉप स्पीड देगी। यह कार कीलेस एंट्री, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और सिंगल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह नई कार 2026 तक पेश कर दी जाएगी। कार में एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

VinFast VF e34 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • कार 9 सेकंड में 0 से 100 kmphकी रफतार पकड़ लेगी।
  • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन और 360-डिग्री कैमरा।
  • छह एयरबैग और 18 इंच के अलॉय व्हील।
  • रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और फ्रंट-व्हील मोटर।
  • कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम।

 

विज्ञापन

MG Cloud EV में 16 इंच के अलॉय व्हील

एमजी की ये नई ईवी कार 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक में मिलेगी। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिल सकता है। कार में 12 कलर ऑप्शन और 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। यह न्यू जनरेशन कार एक बार फुल चार्ज होने पर 460 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार की लंबाई 4.3 मीटर की होगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। यह कार नवंबर 2024 तक पेश की जा सकती है, हाल ही में इस इंडिया में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

 

विज्ञापन

MG Cloud EV में आएंगे ये तगड़े फीचर्स

  • कार में 2700 mm का व्हीलबेस होगा, जिससे इसे चलाना आसान रहेगा।
  • कार में एलईडी हेडलाइट और अलॉय व्हील मिलेंगे।
  • फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी।
  • बड़ी टेललाइट और ऑटो एसी
  • रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और ओवर स्पीड अलर्ट का फीचर मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ