9000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर ले जाएं 62 की माइलेज देने वाला यह स्मार्ट स्कूटर

TVS Jupiter में 7.88 PS की पावर और 8.8 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें स्टाइलिश लुक देने के लिए ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील दिए गए हैं।

TVS Jupiter smart scooter know price features mileage full details TVS scooters, scooters under 80000, petrol scooters, auto news

file photo

TVS Jupiter: यंगस्टर्स को हाई स्पीड देने वाला डैशिंग लुक्स स्कूटर पसंद है। बाजार में ऐसा ही एक स्मार्ट स्कूटर है TVS Jupiter. इस स्कूटर में अधिकतम 62 kmpl की माइलेज मिलती है। इस स्कूटर में छह वेरिएंट आते हैं। स्कूटर का बेस मॉडल Sheet Metal Wheel 73340 हजार रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल 89,748 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। टीवीएस के इस स्कूटर में 6 लीटर का फ्यूल टैंक और 109.7 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपने नए TVS Jupiter 125 Smart Xonnect को पेश किया था।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें TVS Jupiter

विज्ञापन

2452 रुपये प्रतिमाह देने होंगे

TVS Jupiter को आप 9000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल तक 9.7 फीसदी ब्याजदर पर 2452 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त तय की जा सकती है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीक के डीलरशिप पर जाना होगा। TVS का यह स्कूटर अट्रैक्टिव 16 कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर 107 kg वजन के साथ आता है, जिससे इसे हाई स्पीड में सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।

21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस

इस स्कूटर में आगे और पीछे दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। TVS Jupiter 7.88 PS की पावर और 8.8 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें स्टाइलिश लुक देने के लिए ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील हैं। स्कूटर में आरामदायक हैंडल बार और LED हेडलाइट मिलती है। यह स्कूटर एनालॉग इंस्ट्र्मेंट कंसोल और बड़ी हेडलाइट के साथ आता है। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस है। टीवीएस के Jupiter ZX में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी दिया गया है।

विज्ञापन

TVS Jupiter 125 SmartXonnect

इसमें 124.8 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। यह स्कूटर 8.15 PS की पावर और 10.5 Nm के पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। यह सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करता है। Jupiter 125 SmartXonnect 96855 रुपये एक्स शोरूम प्राइस है। इसमें Elegant Red और Matte Copper Bronze दो कलर ऑप्श अवेलेबल हैं। TVS के इस स्कूटर में 8.15 PS की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ