Triumph Street Triple 765 की प्री-बुकिंग शुरू, जानिए स्पीड, इंजन समेत सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Triumph Street Triple 765 Pre-Booking: ब्रिटिश प्रीमियम बाइक मेकर ट्रायम्फ ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी नई बाइक ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल को दो नए वेरिएंट्स में पेश किया है। इस बाइक को भारतीय बाजार के लिए मार्च 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दी है। ग्राहक इसे अधिकृत डीलरशिप या वेबसाइट के माध्यम से 50,000 रुपये की राशि देकर बुक कर सकते हैं।
बाइक में 15-लीटर का फ्यूल टैंक, डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ फिर से डिज़ाइन किया गया ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट, हैंडलबार के साथ वैकल्पिक रियर सीट काउल, बार एंड मिरर, स्प्लिट सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम और एलईडी टेल लैंप हैं। लुक को और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा इस बाइक में लेटेस्ट कनेक्टिविटी वाला टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 इंच के मिक्स मेटल अलॉय व्हील भी देखने को मिलेंगे।
बाइक 765cc 12 वाल्व, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इनलाइन ट्रिपल इंजन द्वारा संचालित है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके स्ट्रीट ट्रिपल आर वेरिएंट की अधिकतम शक्ति 118.4hp है, जो 80NM का उच्चतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। स्ट्रीट ट्रिपल RS वेरिएंट में यह इंजन अधिकतम 128.2hp की पावर पैदा करता है, जो 80NM का टार्क पैदा करने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 240 kmph है।
बढ़ी हुई सवारी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ कॉर्नरिंग एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ-साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में Showa inverted forks का इस्तेमाल किया गया है और पिछले हिस्से में एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।
इस बाइक की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। बता दें कि इस बाइक का मुकाबला BMW F 900R, Suzuki V-Storm 650XT, Honda CBR650R, Harley Davidson जैसी प्रीमियम रेंज की मोटरसाइकिलों से होगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: