Motor Vehicle Act: यह खबर उन लोगों के लिए है जो अक्सर बाइक या स्कूटर चलाते समय शूज(Shoes) की जगह चप्पल (Slipper) पहनते हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चप्पल पहन कर ट्रैफिक पुलिस क्या आपका चालान काट सकती है? या फिर ये सब अफवाहे हैं? आइये जाते हैं ।
अगर आप चप्पल पहन कर बाइक या स्कूटर चला रहे हैं तो क्या आपका चलाना कटेगा? इस सवाल का जवाब आपको हम आपको आगे मिलेगा ही लेकीन उससे पहले यह समझना जरूरी है कि बाइक या स्कूटर चलाते समय जूते या बूट पहनना इसलिए जरूरी है ताकि आपको चोट न लगे और आप सुरक्षित राइड कर सकें।
क्या कटेगा ट्रैफिक चालान?
आपको बता दें कि देश में काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें Traffic Rules की सही जानकारी नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि कि चप्पल पहनकर ड्राइव करने पर कोई भी चालान नहीं कटेगा क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट में इसका कोई प्रावधान नहीं है नितिन गडकरी के X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने से आपको चालान नहीं कटेगा।
इतना ही नहीं ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक हाफ शर्ट पहनकर, लुंगी बनियान में राइड करने पर, गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने पर और कार का शीशा गंदा होने पर भी आपका कोई चालान नहीं कटेगा। यानी अब आपको जानकारी मिल ही गई होगी कि आपको चालान नहीं कटेगा।
अब अगर कोई ट्रैफिक पुलिस वाला इन सब बातों के लिए आपका चलाना काटने की कोशिश करे तो घबराएं नहीं बल्कि सीधा शिकायत कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि ट्रैफिक नियमों का पालान करें और उन्हें समझे, साथ ही साथ अपने अधिकार भी जानें।
चप्पल पहने कर टू-व्हीलर राइड न करें
आपकी सेफ्टी आपके हाथ में है। चप्पल पहन कर बाइक या स्कूटर चलाते समय अगर कोई एक्सीडेंट हुआ तो आपके पैरों में गंभीर चोटें लग सकती हैं। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के जूते या बूट हमेशा पहनें। इसके अलावा बिना हेलमेट पहने भी राइड न करें।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, ऑटो ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने पर किया चालान
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines