Toyota Hyryder: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाल ही में भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Hyryder) से पर्दा हटाया था। अब सूत्रों का कहना है कि कार को अधिकारिक तौर पर इस हफ्ते लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी उसी दिन कार की कीमत का भी खुलासा करेगी। आपको बता दें टोयोटा Hyryder कार में हाइब्रिड इंजन (Hybrid Engien), डिस्क ब्रेक (Disk Break), क्रोम कट एलॉय व्हील्स (Chrome Cut Alloy Wheels) जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – Anand Mahindra ने की नितिन गडकरी से गुजारिश, लोगों ने किया समर्थन
यह एसयूवी कार बाजार में मारुति-सुज़ुकी ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Brezza) हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta ), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) जैसी SUVs को टक्कर देगी। इस कार को कंपनी ने मारुति-सुजुकी के साथ मिलकर तैयार किया है।
कैसा है Toyota Hyryder का इंजन ?
टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder में दो इंजन ऑफर किए जाएंगे। इनसे पहला इंजन 1.5 लीटर का है, जो कि माइल्ड हाइब्रिड (Mild Hybrid) टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है। यह इंजन 100 बीएचपी (BHP) की पॉवर जनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.5 लीटर 3 सिलेंडर इंजन है, जो कि 177.6V वोल्ट लीथियम आयन बैटरी (Lithium ion battery) पैक से लैस है। यह इंजन 114 बीएचपी (BHP) की पॉवर जनरेट करता है।
कैसी है कार की सेफ्टी?
इस कार की सेफ्टी की बात करें तो इस कार में आपको EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग (Airbags), रिवर्स
पार्किंग कैमरा (Reverse Parking Camera), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (Vehicals Stability Control), हिल होल्ड सेफ्टी (Hill Hold Safty), हिल डीसेंट कंट्रोल (Hill Descent Control), रियर पार्किंग सेंसर (Rear Parking Sensor), ISOFIX चाइल्ड सीट लौक (Child Seat Lock) जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
कार देती है 27km/l का माइलेज
कार में 5-स्पीड मैनुअल (5-Speed Manual), 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6-Speed Automatic) और एक ई-
सीवीटी (E-CVT) यूनिट मिलेगी। हायराइडर एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है। हालांकि, इसमें 5-स्पीड मैनुअल
गियरबॉक्स के साथ AWD वेरिएंट मिलेगा। टोयोटा नियो ड्राइव वेरिएंट (माइल्ड हाइब्रिड) के साथ यह 21.1 kmpl का माइलेज देगी। कंपनी ने दावा किया है कि इस कार का दमदार हाइब्रिड मॉडल 27.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।
बुकिंग शुरू
यदि आप भी टोयोटा हायराइडर को घर लाने का मन बना रहे हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस कार को बुक कर सकते हैं। इस कार के लिए कंपनी ने 5 हजार रुपए का बुकिंग अमाउंट तय किया है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines