---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

यह नई EV Bike महज 1 घंटे में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज में देती है 120 Km की रेंज, जानें कीमत

EV Bikes: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का बोलबाला है। इन दिनों कई नई कंपनियां अपनी बाइक लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में पूणे की कंपनी Tork ने अपनी नई बाइक Kratos R लॉन्च की है। युवाओं को ध्यान में रखकर इसके लुक्स को काफी आकर्षित बनाया गया है। इसमें रिवर्स मोड, मोबाइल कनेक्टिविटी, […]

---विज्ञापन---

EV Bikes: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का बोलबाला है। इन दिनों कई नई कंपनियां अपनी बाइक लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में पूणे की कंपनी Tork ने अपनी नई बाइक Kratos R लॉन्च की है। युवाओं को ध्यान में रखकर इसके लुक्स को काफी आकर्षित बनाया गया है। इसमें रिवर्स मोड, मोबाइल कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग, एंटी-थेफ्ट, फ्रंट स्टोरेज बॉक्स और ओटीए अपडेट आदि फीचर्स हैं।

Kratos R सड़क पर 105 kmph की टॉप स्पीड देती है

Kratos R सड़क पर 105 kmph की टॉप स्पीड देती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज होने में यह बाइक 120 Km तक चलती है। इसमें 4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Fully Loaded और 3346 CC का पावरफुल इंजन, यह SUV देती है Land Cruiser को चुनौती, जानें कीमत 

Kratos R

Kratos R

बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक है

बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग, फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीपल राइड मोड्स, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन है। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक है। इसमें CBS सिस्टम है।

---विज्ञापन---

बाइक 3 सेकंड में यह 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है

नॉर्मल चार्ज से यह बाइक चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लेती है। बाजार में यह बाइक Revolt RV400 को टक्कर देगी। यह दो वेरिएंट Standard और R में उपलब्ध है।  बाइक 3 सेकंड में यह 40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। Kratos R शुरूआती कीमत 1,68,374 लाख रुपए एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

बाइक दो बैटरी ऑप्शन में मिलती है

इसमें 9kW की मोटर लगी है, जो 38 Nm की पावर जेनरेट करती है। बाइक में 7.5kW मोटर पैक का भी ऑप्शन है। यह 28 Nm का टार्क जेनरेट करता है और 120 km की ड्राइविंग रेंज के साथ 100 kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें जियोफेंसिंग, फाइंड माय व्हीकल, मोटर वॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, ट्रैक मोड और स्मार्ट चार्ज एनालिसिस है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 03, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola