Electric Cars: अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं जो लंबी दूरी तय कर सके और कीमत भी कम हो, तो आपके पास कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। आज के समय में इलेक्ट्रिक कारें न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि इनकी मेंटेनेंस भी कम होती है। हम आपको कुछ ऐसी दमदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे, जो सिंगल चार्ज में 200 से 465 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती हैं और इनकी कीमत 15 लाख रुपये के अंदर है। यह सभी कारें आपकी जेब और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
MG Comet EV
यह भारत की सबसे छोटी 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है। इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन का वजह से इसे शहरों में चलाना बेहद आसान है। यह कार सिंगल चार्ज में 230 Km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है।
Tata Tiago EV
Tata Tiago EV शानदार ड्राइविंग रेंज के साथ एक अफोर्डेबल ऑप्शन भी है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 250 से 315 Km तक का सफर तय कर सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है, जो इसे काफी किफायती बनाती है।
Tata Tigor EV
Tata Tigor EV एक इलेक्ट्रिक सेडान है, जो फैमिली कार के रूप में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 26 KWH का बैटरी पैक दिया गया है जो इसे फुल चार्ज पर 315 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
Citroen eC3
Citroen eC3 एक शानदार डिजाइन के साथ आती है और यह सिंगल चार्ज पर 320 Km की दूरी तय कर सकती है। इसमें 29.2 KWH की बैटरी क्षमता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.61 लाख रुपये है, जो इसे एक मिड-रेंज ऑप्शन बनाती है।
Tata Nexon EV
यह एक दमदार 5-सीटर SUV है जो लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आती है। Tata Nexon EV की ड्राइविंग रेंज 325 से 465 Km तक है, जो इसे लंबी यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाती है।
यह भी पढ़ें Honda Amaze Facelift भारत में 4 दिसंबर को होगी लॉन्च, डिजायर को अभी से हुई टेंशन
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
6 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
10 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
15 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
17 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines