इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर 15 लाख का डिस्काउंट, मौका छूट न जाए
Electric cars discount: यहां हम उन 5 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन पर सितंबर महीने में भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Electric Car Discounts:देश में फेस्टिव सीजन अब बस शुरू होने वाला है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। इस महीने एक नई कार की ख़रीद पर आपको पूरे 15 लाख रुपये तक की बचत होगी। इतने बड़े के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि अभी तक पुरानी कारों का स्टॉक काफी लम्बे समय से पड़ा हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार कंपनियों ने प्रोडक्शन को थोड़ा कम किया है। यहां हम उन 5 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन पर सितंबर महीने में भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं…

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW ने इस बार अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी iX1 पर 7 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट इस महीने (September) तक ही लागू रहेगा । इस SUV की एक्स-शो इसकी कीमत 66.90 लाख रुपये है। जिस कीमत में यह आती है और वो तो सही है ही… साथ ही इस गाड़ी पर मिलने वाला इतना बाद डिस्काउंट इसे वैल्यू फॉर मनी बनाता है। इस फेस्टिव सीजन पर BMW iX1 खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

MG ZS EV
इस महीने MG ZS EV खरीदने पर आपको पूरे 3 लाख रुपये तक की बचत होगी। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है जोकि काफी अच्छी रेंज और फीचर्स के साथ आती है। इस पूरे डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट शामिल है। इस कार की कीमत 18.98 लाख रुपये से शुरू होती है।

Kia EV6
इस महीने Kia अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV EV6 पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। EV6 खरीदना का इससे बेहतर मौका शायद ही आपको फिर मिले। Kia EV6 पर आप इस महीने पूरे 15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Kia EV6 की एक्स-शोरूम कीमत 60.97 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार पर मिलने वाला डिस्काउंट वाकई अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है।

Tata Punch EV
इस महीने टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV पर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस एसयूवी की एक्स-शो रूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.29 लाख रुपये तक जाती है । फिलहाल अप इस पर मिलने वाले इतने बड़े डिस्काउंट का फायदा आप उठा सकते हैं।

Tata Nexon EV
अगर आप टाटा नेक्सन ईवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस इस गाड़ी पर भी इस महीने काफी अच्छा ऑफर चल रहा है। Nexon EV पर इस महीने 3 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: