हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कीमत है कम और माइलेज हाई, Tata की ये कार खरीद ली तो पेट्रोल की चिंता होगी खत्म 

विज्ञापन
फाइल फोटो

Tata Tiago EV: इंडियन कार बाजार में ऐसी गाड़ियों की अधिक सेल है जो हाई माइलेज देती हों, जिनकी कीमत कम हो और जिनमें शानदार फीचर्स भी मिलें। इस सेगमेंट में टाटा की एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार है Tiago. इस कार की खास बात यह है कि यह सीएनजी, ईवी और पेट्रोल तीनों इंजन वर्जन में उपलब्ध है।

सफिशिएंट लैग स्पेस और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

Tata Tiago EV शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। यह कंपनी की स्टाइलिश हैचबैक कार है, जिसे यात्रियों के हाई कम्फर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। आगे व पीछे की सीटों में पर्याप्त गेप है। इसमें अट्रैक्टिव कलर भी ऑफर किए जाते हैं।

फाइल फोटो

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

जानकारी के अनुसार ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस जानदार कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। यह कंप्लीट फैमिली कार है, जिसमें पिछली सीट पर बच्चो के लिए सीट बेल्ट, बॉटल रखने की जगह भी मिलती है। लंबे सफर पर जाते वक्त सामान रखने के लिए इस कार में में 240 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

महज 57 मिनट में फुल चार्ज होगी कार

Tata Tiago EV 15A शॉकेट चार्जर से करीब छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस दमदार कार का टॉप मॉडल 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलता है। कार में 19.2 KWh का धांसू बैटरी पैक मिलता है। कार को डीसी फास्ट चार्जर से महज 57 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Honda का बड़ा धमाका, चुपके से बना ली Bajaj Pulsar की टक्कर की बाइक, जानें कब होगी लॉन्च?

सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

बता दें जून 2023 में ही Tata Tiago ने अपनी बिक्री के पांच लाख की संख्या को पूरा किया था। साल 2016 में इस कार को पेश किया गया था। कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

250 km की ड्राइविंग रेंज और रियर-व्यू कैमरा

Tata Tiago EV एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में कार के चार ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), EBD के साथ ABS और रियर-व्यू कैमरा दिया गया है।
यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें