---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Honda का बड़ा धमाका, चुपके से बना ली Bajaj Pulsar की टक्कर की बाइक, जानें कब होगी लॉन्च?

Honda: होंडा इंडियन टू व्हीलर बाजार में अपनी स्टाइलिश मोटरसाइकिल व दमदार इंजन के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने मिड सेगमेंट बाइक में बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने मिडिल क्लास फैमिली राइड के लिए धांसू बाइक तैयार की है। हाल ही में कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक छोटा सा […]

---विज्ञापन---

Honda: होंडा इंडियन टू व्हीलर बाजार में अपनी स्टाइलिश मोटरसाइकिल व दमदार इंजन के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने मिड सेगमेंट बाइक में बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने मिडिल क्लास फैमिली राइड के लिए धांसू बाइक तैयार की है। हाल ही में कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक छोटा सा टीजर जारी किया गया है।

बाइक 150 cc सेगमेंट में देगी धाकड़ पावर 

जारी हुए टीजर में बाइक के पावरट्रेन और कीमत के बारे में तो कोई खुलासा नहीं किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह बाइक 160cc से 180cc सेगमेंट में हो सकती है। इस दमदार इंजन के साथ यह बाइक हाई पावर और टॉर्क जेनरेट करेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः आ गई Thar इलेक्ट्रिक, सबकी हो गई सिट्टी-पिट्टी गुम, जानें किस डेट पर होगी लॉन्च?

---विज्ञापन---

 

स्टाइल बाइक में मिलेगी शॉर्क नोज लाइट

होंडा ने अपनी नई बाइक को सिटी समेत खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाया है। बाजार में यह बाइक Bajaj Pulsar को टक्कर देगी। यह स्टाइल बाइक शॉर्क नोज लाइट के साथ मिलेगी। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ सेफ्टी के लिए एबीएस दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

मोटरसाइकिल को बाजार में 2 अगस्त को पेश किया जाएगा

इसमें डिजिटल कंसोल, एलईडी लाइट, टर्न इंडीकेटर समेत सभी एडवांस फीचर्स मिलने का अनुमान है। बता दें होंडा इंडिया की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी में से एक है। जानकारी के अनुसार होंडा अपनी इस नई मोटरसाइकिल को बाजार में 2 अगस्त को पेश कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः 45 Royal Enfield पर भारी यह अकेली बाइक,  3 सेकंड में 100 की रफ्तार और  एलीट लुक, हार जाएंगे दिल 

---विज्ञापन---

बाइक में अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए जाएंगे

होंडा की नई बाइक में स्पोर्टी लुक मिलेगा और इसमें बड़ा फ्यूल टैंक होगा। बाइक को खास लॉन्ग रूट में आरामदायक सफर के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए इसमें हैवी सस्पेंशन, आरामदाक सस्पेंशन मिलेगा। बाइक में अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए जाएंगे। अनुमान है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी।

इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा

जानकारी के अनुसार यह धाकड़ बाइक करीब 45 kmpl की माइलेज देगी। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसका कुल वजन तकरीबन 150 kg होगा। बताया जा रहा है कि इसकी सीट हाइट करीब 700 mm तक होगी, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सके।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Aug 02, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola