2 CNG Cylinder होने के बाद भी Tata की इन गाड़ियों में बड़ा बूट स्पेस, जानें कीमत

Tata Punch CNG में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, यह कार 210 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। 5 सीटर इस फैमिली कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं।

twin cylinder tata punch cng tata altroz cng

twin cylinder tata punch cng tata altroz cng

Twin cylinder Tata cng cars: कम रनिंग कॉस्ट देने के चलते लोग इन दिनों सीएनजी गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सीएनजी की गाड़ियों में अकसर लोग सीएनजी सिलेंडर के चलते बूट स्पेस कम होने की शिकायत करते थे। लेकिन अब गाड़ियों में दो सिलेंडर ऑफर किए जा रहे हैं। बाजार में टाटा मोटर्स की ऐसी ही दो सीएनजी गाड़ियां हैं (tata punch, tata altroz) जिनमें सीएनजी के दो सिलेंडर आते हैं। ट्विन सिलेंडर होने के बाद भी इन दोनों गाड़ियों में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Tata Punch में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं

कार में दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको आते हैं, सिटी पर हाई पावर जनरेट होती है, वहीं, ईको हाईवे पर हाई माइलेज निकालने में सपोर्ट करता है। कार में हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार 140 kmph की हाई स्पीड जनरेट करती है और इसमें 88 PS की पावर है। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देती हैं। कार में पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। कार का सीएनजी वर्जन 8.24 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कार में 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलते हैं, सीएनजी के बाद इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Tata Punch CNG launched, Tata Punch CNG price, Tata Punch CNG mileage, auto news, cng cars, cars under 8 lakhs

विज्ञापन

Punch में आते हैं ये फीचर्स

  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिली
  • छह एयरबैग और CNG पर 26.99 km/kg की माइलेज
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और मैनुअल ट्रांसमिशन आता है
  • रियर सीट पर एसी वेंट और अलॉय व्हील

 

Tata Altroz में 165 kmph की टॉप स्पीड

Tata Altroz का सीएनजी वर्जन 9.32 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार में 1199 cc और 1497 cc दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। सीएनजी पर यह कार 26km/kg की माइलेज देती है। हाई स्पीड के लिए कार में 77 bhp की पावर मिलती है, इसकी टॉप स्पीड 165 kmph की है। कार में क्रूज कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमांडर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

Tata Altroz CNG hatchback cars,

Altroz में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • कार में पेट्रोल और डीजल इंजन भी आता है।
  • इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।
  • कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आता है।
  • यह 5 सीटर कार है, जिसमें वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ दी गई है।
  • एलईडी डीआरएल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • लेथ्रेट अपहोल्स्ट्री और कूल्ड ग्लोवबॉक्स
  • ऑटो हेडलैंप और रिवर्स कैमरा
  • रेन सेंसिंग वाइपर और बटन स्टार्ट
  • क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर

 

विज्ञापन

अकसर दो सिलेंडर वाली सीएनजी गाड़ियों को लेकर लोगों के सवाल?

सवाल- क्या 2 CNG Cylinder वाली गाड़ियां महंगी होती हैं।
जवाब-नहीं, इनकी कीमत सामान्य सीएनजी कार के बराबर ही होती है।

सवाल- 2 CNG Cylinder वाली गाड़ियों में बूट स्पेस कम मिलता है।
जवाब-नहीं बल्कि बूट स्पेस सिंगल सिलेंडर के मुकाबले बढ़ जाता है।

विज्ञापन

सवाल-  सीएनजी सिलेंडर की लाइफ कितनी होती है।
जवाब-नए सीएनजी सिलेंडर की लाइफ 15 से 20 साल होती है।

सवाल- 60 किलो के सीएनजी सिलेंडर की क्षमता कितनी होती है?
जवाब-60 किलो के सीएनजी सिलेंडर में 30 किलो तक सीएनजी आराम से आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ