Tata cars discount in hindi: टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों में हाई माइलेज और एडवांस फीचर्स देता है। कंपनी की एक धाकड़ कार है नेक्सन। यह हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। मई 2024 में इस कार के 11457 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी इसमें इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीन इंजन ऑप्शन ऑफर करता है। जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन आने वाला है, जिसमें 30-30 किलो के दो सिलेंडर मिलेंगे। जुलाई 2024 कंपनी अपनी इस कार पर 90000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
कार के डीजल वेरिएंट पर 40000 रुपये का डिस्काउंट मिलरहा है वहीं, पेट्रोल पर 90000 रुपये तक की छूट ऑफर हो रही है। इसमें कैश और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल है। यह डिस्काउंट ऑफर 31 जुलाई 2024 तक मिलेगा और यह केवल 2023 मॉडल की गाड़ियों पर ही लागू है। बाजार में ये कार Maruti Vitara Brezza, Kia Sonet और Hyundai Venue से कम्पीट करती है।
| Tata Nexon |
Car Specifications
|
|
| Price |
Rs. 9.63 Lakh onwards
|
|
| Mileage |
17.01 to 24.08 kmpl
|
|
| Engine |
1199 cc & 1497 cc
|
|
| Safety |
5 Star (Global NCAP)
|
|
| Fuel Type |
Petrol, Diesel & CNG
|
|
| Transmission |
Manual & Automatic
|
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
टाटा नेक्सन में डुअल कलर टोन का ऑप्शन अवेलेबल है। कार को हाई क्लास लुक देने के लिए इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 24.08 kmpl की माइलेज निकाल लेती है।
ये भी पढ़ें: Tata की 7 Seater Car, 16 की माइलेज और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, Toyota Innova को देती है टक्कर
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बदल जाएगी सूरत, आने वाली हैं ये 2 न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक्स कारें
Tata Nexon का इंजन पावर और क्षमता
Tata Nexon में 11 वरिएंट और 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। ये कार हाई पावर के लिए 1497 cc के इंजन पावरट्रेन के साथ आती है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का पावरफुल इंजन हाई पिकअप के लिए 120hp की पावर और 170Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, यह पांच सीटर कार सेफ्टी के लिए छह एयरबैग के साथ ऑफर की जा रही है।
|
Tata Nexon
|
Monthly Sales |
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 17,182 |
| Feb 2024 | 14,395 |
| Mar 2024 | 14,058 |
| Apr 2024 | 11,168 |
| May 2024 | 11,457 |
Tata Nexon के सेफ्टी फीचर्स
कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 360 डिग्री कैमरा और छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और सड़क हादसों से बचाव के लिए अलर्ट जारी करता है। कार को हाई क्लास लुक देने के लिए इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
Tata Nexon में मिलते हैं ये हाई टेक फीचर्स
- इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिया गया है।
- कार में 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील आता है, जो इसके इंटीरियर को स्मार्ट लुक देता है।
- कार का बेस मॉडल 9.63 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।
- यह हाई स्पीड कार है, जिसमें सड़क पर 180 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है।
- इसके एलईडी हेडलैंप और रियर में एलईडी लाइट कार को स्टालइिश लुक देते हैं।
- यह कार वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट के साथ आती है।
- स्मूथ राइड के लिए कार में 5 स्पीड और 7 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
4 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
5 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
8 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
10 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines