Tata ने किया स्टॉक क्लियर, इस कार पर आया एक लाख का डिस्काउंट, जल्दी करें

Tata Motors अपनी Altroz की बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक (MY24)को क्लियर करने के लिए एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। Altroz की एक्स-शो रूम कीमत 6,64 लाख रुपये से शुरु होती है।

Tata Altroz

Tata Altroz

विज्ञापन

Tata Altroz पर एक लाख का डिस्काउंट

विज्ञापन

टाटा मोटर्स अपनी Altroz की बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक (MY24)को क्लियर करने के लिए एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 85000 का कैश डिस्काउंट और 15000 का एक्सचेंज ऑफर शामिल है।  याद रहे यह डिस्काउंट पुराने मॉडल पर है, नए मॉडल पर फिलहाल किसी भी डिस्काउंट को लेकर कोई जानकारी नही है।

Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

विज्ञापन

Tata Altroz: इंजन और फीचर्स

इंजन की बात करें तो Tata Altroz पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटो (DCA) ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा यह कार CNG में भी उपलब्ध है। एक लीटर में यह कार 18 से 25 km/l का कंबाइंड माइलेज दे सकती है।

विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए इस कर का रेसर एडिशन भी बाजार में उतारा जिसमें  1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बो चार्ज इंजन लगा है  120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 16 इंच के टायर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

डिजाइन और स्पेस

Tata Altroz का डिजाइन इसका सबसे बड़ा कमजोर पहलू है। इस तरह के डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आते। फैमिली क्लास तो ऐसे डिजाइन वाली कारों से दूर ही रहते हैं। लेकिन स्पेस की इ कार में कोई कमी नहीं है। क्वालिटी के मामले में भी यह बेस्ट कार कही जा सकती है। अगर आपको  यह कार अगर पसंद आती है तो इसके बारे में विचार कर सकते हैं…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ