Tata Harrier EV comparision Maruti eVX: इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज है, इस सेगमेंट में बिग साइज SUV गाड़ियों का गैप है। हाल ही में Tata की नई EV कार का कैमॉफ्लाज टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कंपनी की हाई सेल कार में से एक Harrier का EV वर्जन है। बता दें फिलहाल बाजार में लग्जरी सेडान सेक्शन में तो ऑडी और मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं लेकिन इस सेगमेंट में एसयूवी कार कम हैं। अब Tata की ये नई कार उसे पूरा करेगी।
यहां बता दें कि Tata Harrier EV बाजार में जल्द आने वाली Maruti eVX, और Mahindra XUV.e8 को टक्कर देगी, ये दोनों हाई क्लास इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, जिनमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इन तीनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Tata Harrier EV में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4 व्हील ड्राइव
ये बिग साइज लग्जरी कार होगी, जिसे खास न्यू जनरेशन के लिए तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस धांसू कार में 60 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो इसे सिंगल चार्ज पर लगभग 500 km तक की ड्राइविंग रेंज जनरेट करने में मदद करेगा। फिलहाल बाजार में मौजूद Harrier को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस नई कार में 19 इंच के अलॉय व्हील और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाएगा। ये 4 व्हील ड्राइव कार होगी, जिसे रेत, पानी और पहाड़ों पर आराम से ड्राइव कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी डिलीवरी डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार नवंबर 2024 में लॉन्च कर दी जाए और इसका बेस मॉडल 30 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है।
Harrier EV में आएंगे ये धाकड़ फीचर्स
- कार में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा।
- एसयूवी में बाहर के बेहतर व्यू के लिए पैनोरमिक सनरूफ दी जाएगी।
- कार के फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट है और ये कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- इस कार में 12.3-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।
- टाटा की इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और क्रूज कंट्रोल मिलेगा।
- कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
Maruti eVX की लंबाई 4300 mm होगी
ये हाई रेंज इलेक्ट्रिक कार होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 550 km तक चलेगी। Maruti eVX की लंबाई 4300 mm और चौड़ाई 1800 mm की होगी। कार में खराब रास्तों पर हाई पावर देने के लिए 60 kWh की दमदार बैटरी पैक मिलेगा। इस कार में एलईडी लाइट और हाई स्पीड अलर्ट का फीचर मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कार इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरु में लॉन्च कर दी जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Maruti eVX में मिलेंगे ये फीचर्स
- ये फॉर व्हील ड्राइव (4WD) कार होगी, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करेगी।
- इस कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलेगा।
- इस कार की हाइट 1600 mm की है।
- कार में अलॉय व्हील और रियर सीट पर कम्फर्टेबल ले स्पेस मिलेगा।
Mahindra XUV.e8 में 450 km तक की रेंज
इस बिग साइज कार में 60 kWh और 80 kWh दो बैटरी पैक ऑफर किया जाएगा। ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 450 km तक चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार का बेस मॉडल 35 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है। कार में फ्लैट बॉटम और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार में 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और एडवांस्ड ड्राइविंग असिटेंस सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। कार में टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Bajaj की Pulsar और Dominar की रेस से खुली इस बाइक की पोल, देखें कौन सी जीती?
ये भी पढ़ें: 79950 रुपये कीमत, 60 की माइलेज, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है ये बाइक
ये भी पढ़ें: 49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
11 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
15 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
17 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines