---विज्ञापन---

79950 रुपये कीमत, 60 की माइलेज, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है ये बाइक

Honda इी इस बाइक में 110 km/h की टॉप स्पीड मिलती है, ये बाइक 2 वेरिएंट और डिस्क ब्रेक के साथ आती है। बाइक में सिंगल पीस सीट और 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Honda bikes under 80000 details in hindi: इंडियन टू व्हीलर बाजार में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाली बाइक्स की हाई डिमांड है। इस सेगमेंट में 100cc इंजन पावरट्रेन तक हाई माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलें ऑफर की जा रही हैं। इसी कड़ी में एक बाइक है Honda Livo. इस लाइट वेट बाइक का वजन 113 kg का है, जिससे इसे सड़क पर हाई स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। आइए आपको इस बाइक के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Honda Livo का इंजन और पावर 

बाइक में 109.51 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। यह हाई माइलेज बाइक 8.6 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक 60 kmpl की हाई माइलेज देती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 79950 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। बाइक का टॉप मॉडल 1.03 लाख ऑन रोड पर आता है। Honda की इस न्यू जनरेशन बाइक में डिजिटल कंसोल दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

Livo Key 
Highlights
Engine Capacity 109.51 cc
Mileage 60 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 113 kg
Fuel Tank Capacity 9 litres
Seat Height 790 mm

 

---विज्ञापन---

Honda Livo का स्पेसिफिकेशन

Honda Livo में ड्रम ब्रेक और एडिशन सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। टूटी सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। ये बाइक अलॉय व्हील में आती है, जो स्टाइलिश लुक देती है। बाइक में 790 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आराम से चला सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

बाइक में 110 km/h की टॉप स्पीड और 2 वेरिएंट

यह बाइक आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट के साथ आती है। इसमें हाई स्पीड के लिए 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। ये धांसू बाइक सड़क पर 110 km/h की टॉप स्पीड देती है। बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे इसे लंबी दूरी के सफर में चलाने में परेशानी नहीं होती है। इस बाइक में दो वेरिएंट आते हैं।

---विज्ञापन---

Honda Livo में डिस्क ब्रेक और 18 इंच के टायर

Honda Livo में ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर और 18 इंच के टायर साइज मिलते हैं। यह बाइक बाजार में अपने सेगमेंट में पहले से मौजूद Hero Passion और TVS Victor को टक्कर देती है।

 

---विज्ञापन---

Hero Passion में हाई पावर इंजन 

Hero Passion की बात करें तो ये बाइक 97.2 cc इंजन पावर में मिलती है। बाइक का धाकड़ इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 60 kmpl तक की माइलेज देती है। हीरो की इस बाइक की सीट हाइट 790 mm की है। ये बाइक 4 कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।

---विज्ञापन---

 

Passion Plus 
Key Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 60 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 115 kg
Fuel Tank Capacity 11 litres
Seat Height 790 mm

 

---विज्ञापन---

Hero Passion में 4 स्पीड ट्रांसमिशन

Hero Passion में हाई स्पीड के लिए 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। ये बाइक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और आरामदायक हैंडलबार के साथ आती है। बाइक में सिंगल सीट ऑप्शन और 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका वजन 115 kg का है और इसमें बड़ी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है।

ये भी पढ़ें:  49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 65 की माइलेज, 59018 रुपये कीमत, तगड़े लुक्स के साथ आती है ये धांसू बाइक

ये भी पढ़ें:  CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

First published on: Jul 21, 2024 05:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola