49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर

Suzuki के इस नए स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट है, ये स्कूटर 18 लीटर के अंडरसीट स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

2024 Suzuki Avenis 125 price, 2024 Suzuki Avenis 125 mileage, Suzuki scooters, scooters under 1 lakhs

suzuki avenis 125

Suzuki scooters under 1 lakh: टू व्हीलर आजकल हर घर की जरूरत बन गए हैं, रोजमर्रा का सामान लेने बाजार जाना हो या फिर ऑफिस ये स्कूटर बेस्ट ऑप्शन हैं। सुजुकी इंडिया में किफायती कीमत में हाई माइलेज स्कूटर ऑफर करता है। हाल ही में कंपनी ने अपने Avenis 125 का नया अपडेट वेरिएंट ऑफर किया है। नए स्कूटर के लुक्स में कई बदलाव किए गए हैं, इसमें न्यू जनरेशन के लिहाज से नए अट्रैक्टिव कलर और ग्राफिक्स मिलेंगे। कंपनी ने स्कूटर के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

मिलेगी रियल टाइम इंफो 

Avenis 125 को नई किफायती कीमत 92000 रुपये में ऑफर किया गया है। इसके अलावा इसमें सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप मिलेगा, जो iOS और Android दोनों को सपोर्ट करेगा। राइड के दौरान ये स्कूटर स्पीडोमीटर पर आपको नजदीक की पार्किंग, स्टोर और पेट्रोल पंप आदि के बारे में रियल टाइम जानकारी देगा।

विज्ञापन
Avenis 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124.3 cc
Mileage 49.6 kmpl
Kerb Weight 106 kg
Seat Height 780 mm
Fuel Tank Capacity 5.2 litres
Max Power 8.58 bhp

 

Suzuki के स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट

ये स्कूटर दमदार 124.3 cc इंजन पावर के साथ मिल रहा है। ये पावरफुल स्कूटर हाई माइलेज के लिए 8.58 bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 49 Kmpl की माइलेज देता है। ये फैमिली स्कूटर है, जिसमें सफर के दौरान सामान रखने के लिए 18 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। सुजुकी के इस स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे कम हाइट वाले और घर की महिलाएं, बुजुर्ग इसे आसानी से चला सकते हैं।

विज्ञापन

Suzuki के स्कूटर में ये धाकड़ फीचर्स

  • ये स्कूटर 9 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आता है।
  • इसका वजन 106 kg का है, जिससे हाई स्पीड पर इसे कंट्रोल करना आसान है।
  • यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 40 kmph की टॉप स्पीड जनरेट करता है।
  • स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी हेडलाइट मिलती है।

 

Maestro Edge 125 Key
Highlights
Engine Capacity 124.6 cc
Mileage 45 kmpl
Kerb Weight 111 kg
Seat Height 793 mm
Fuel Tank Capacity 5 litres
Max Power 9 bhp

 

विज्ञापन

Hero के स्कूटर में 51 kmpl की माइलेज

Suzuki Avenis 125 का बाजार में Hero Maestro Edge 125 और Yamaha Ray ZR  से मुकाबला होता है। Hero के स्कूटर की बात करें तो ये स्कूटर 87186 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि ये सड़क पर 51 kmpl की माइलेज देता है, इसमें 124.6 cc का हाई पावर इंजन ऑफर किया जा रहा है।

Hero Maestro Edge 125 में आते हैं ये फीचर्स

  • यह स्कूटर सड़क पर 90 km/h की टॉप स्पीड देता है।
  • स्कूटर में एलईडी लाइट मिलती है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है।
  • हीरो के स्कूटर में अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार है।
  • यह स्मार्ट स्कूटर 14 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
  • आरामदायक सफर के लिए स्कूटर में सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • स्कूटर का वजन 111 kg है, इसमें बड़ा लेग स्पेस मिलता है।
  • इसमें बड़ी हेडलाइट और टर्न इंडीकेटर हैं।
  • स्कूटर का टॉप मॉडल 1.21 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
  • हीरो के स्कूटर में 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • हाई माइलेज के लिए इसमें 9 बीएचपी की पावर मिलती है।
  • स्कूटर में 793 mm की सीट हाइट मिलती है।
  • हीरो सेफ्टी के लिए अपने स्कूटर में डिस्क ब्रेक ऑफर करता है।
  • इस स्कूटर में डिजिटल मीटर मिलता है।

ये भी पढ़ें: 65 की माइलेज, 59018 रुपये कीमत, तगड़े लुक्स के साथ आती है ये धांसू बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ