---विज्ञापन---

ऑटो

Bajaj की Pulsar और Dominar की रेस से खुली इस बाइक की पोल, देखें कौन सी जीती?

Bajaj Pulsar NS400 में चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं, ये बाइक आरामदायक सफर के लिए रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आती है।

Bajaj Pulsar NS400Z Drag Race Bajaj Dominar 400: यंगस्टर्स तेज रफ्तार बाइक्स के दीवाने हैं, इन बाइक्स में हाई पावर इंजन पावरट्रेन के साथ जबरदस्त लुक्स आते है। इसी सेगमेंट में Bajaj की दो बाइक्स हैं Pulsar NS400Z और Dominar 400. हाल ही में इन दोनों मोटरसाइकिलों की Drag Race हुई। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल है। रेस में दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। वीडियो को देखने से पता चला रेस में कई मौके ऐसे आए जब दोनों एक-दूसरे से आगे-पीछे हुईं। लेकिन लास्ट में जो हुआ? आइए आपको बताते हैं कि इनमें से कौन सी बाइक जीती?

दो राउंड में बदले गए राइडर, ये बाइक रही दोनों बार आगे

दरअसल, दोनों बाइक 400सीसी इंजन पावर की हैं, Drag Race एक खाली सड़क पर किसी फ्लाईओवर की लग रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के किसी जिले की है। Pulsar NS400Z और Dominar 400 की रेस के दो राउंड हुए। दोनों बार एक साथ राइडर ने बाइक स्टार्ट की और आगे बढ़े। रेस शुरू होने के कुछ सेकंड तक तो दोनों एक साथ चलती दिखीं। फिर एक-एक बार Pulsar NS400Z और Dominar दोनों आगे निकलीं फिर लास्ट में Pulsar NS ने ये रेस जीती। रेस के दोनों राउंड में राइडर भी बदले गए लेकिन Dominar दोनों बार पिछड़ गई।

---विज्ञापन---

Dominar 400 Drag Race में क्यों हारी?

दरसअल, Dominar 400 स्पोर्ट्स बाइक है, इसका वजन Pulsar NS के मुकाबले कम है। Pulsar NS का डिजाइर रोजमर्रा के यूज के लिए बना है। जबकि Dominar को खास रेसिंग और लॉन्ग रूट ड्राइव के लिए तैयार किया गया है। हालांकि दोनों बाइक में 400सीसी इंजन पावरट्रेन में आती हैं। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

 

Pulsar NS400 
Key Highlights
Engine Capacity 373 cc
Mileage 35 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 174 kg
Fuel Tank Capacity 12 litres
Seat Height 807 mm

 

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar NS400 में चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

ये न्यू जनरेशन बाइक है, इसमें दमदार 373cc का इंजन मिलता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम में ऑफर की जा रही है। राइडर की सेफ्टी के लिए इस बाइक में दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। हाई पिकअप के लिए इस बाइक में 39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। टूटी सड़कों और तेज रफ्तार में राइडर को झटके न लगे इसके लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

---विज्ञापन---

Pulsar NS400 में ये फीचर्स भी

  • बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और टेललाइट मिलती है।
  • बजाज की इस बाइक में अलॉय व्हील आते हैं।
  • बाइक में सिंपल हैंडलबार और बड़ी सीट मिलती है।
  • इस बाइक में स्प्लिट सीट दी गई है।

 

Dominar 400 Key 
Highlights
Engine Capacity 373.3 cc
Mileage 30 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 193 kg
Fuel Tank Capacity 13 litres
Seat Height 800 mm

 

---विज्ञापन---

Bajaj Dominar 400 का वजन 193 kg का वजन है।

ये दमदार बाइक सड़क पर 27 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाइक का बेस मॉडल 2.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें अलॉय व्हील और डिजिटल इंफोमेशन पैनल दिया गया है। इस बाइक में 373.3 cc का पावरफुल इंजन मिलता है और ये ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। बाइक में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं और इसमें LED हेडलाइट है। बाइक में खराब रास्तों के लिए 157 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस आती है। इस बाइक का वजन 193 kg का है।

---विज्ञापन---

Dominar 400 के ये फीचर्स भी जानें

  • हाई पिकअप के लिए बाइक में 40 PS की पावर और 35 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
  • बाइक में हैंडगार्ड और सिंपल हैंडलबार दिया गया है।
  • इस धाकड़ बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • लॉन्ग रूट के लिए इसमें 13 लीटर के फ्यूल टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 79950 रुपये कीमत, 60 की माइलेज, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है ये बाइक

ये भी पढ़ें:  49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 65 की माइलेज, 59018 रुपये कीमत, तगड़े लुक्स के साथ आती है ये धांसू बाइक

First published on: Jul 24, 2024 04:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola