हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

19 जुलाई को Tata Curvv भारत में होगी पेश, जानें क्या होगा इसमें ख़ास

Tata Curvv को 19 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक महज 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ नई कर्व को जाकर बुक कर सकते हैं। फुल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

Tata Motors अपनी पहली Curvv Coupe SUV को भारत में 7 अगस्त, 2024 को लॉन्च करने जा रही है। काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा है। कुछ टाटा डीलरशिप ने इसकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है। ग्राहक महज 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ नई कर्व को जाकर बुक कर सकते हैं। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल बुकिंग नहीं शुरू की है। यह कार EV और फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी। अगर आप भी टाटा कर्व को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये आपको बताते हैं इसके फीचर्स और रेंज के बारे में…

500 किलोमीटर तक की रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की नई फ्लैगशिप Curvv Coupe SUV में 55-60 kWh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है। फुल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। जबकि इसकी रियर वर्ल्ड रेंज 450 किलोमीटर तक जा सकती है। कर्व फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

कूपे कार का डिजाइन

कूपे कार (Coupe Car ) में 2 डोर्स होते हैं। जबकि हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी में 4 डोर्स मिलते हैं। हर कूप कार में फिक्स रूफ होती है। 2 दरवाजे वाली कन्वर्टिबल कारें कूपे कार सेगमेंट में नहीं आती है। इनका साइज़ अन्य कारों की तुलना में छोटा होता है, लेकिन ये दिखने में  स्पोर्टी भी होता है।

विज्ञापन

फीचर्स और इंटीरियर

Tata Curvv में 12.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 360-डिग्री व्यू कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग और पैडल शिफ्टर्स शामिल होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 एडास, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

इसके इंटीरियर में नयापन देखने को मिलेगा साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह भारत की पहली और सस्ती कूपे कार होगी और यही वजह है कि ग्राहकों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

टाटा कर्व में होगी फीचर्स की लम्बी लिस्ट

No. फीचर्स
1 6 एयरबैग्स
2 एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
3 लेवल 2 ADAS
4 डिस्क ब्रेक्स
5 360 कैमरा
6 3 पॉइंट सीट बेल्ट
7 हाई स्पीड अलर्ट
8 ब्रेक असिस्ट
9 हिल असिस्ट
10 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
11 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
12 फ़ास्ट चार्जिंग ऑप्शन और बड़ी ग्रिल

 

मिल सकते हैं दो इंजन ऑप्शन

Tata Curvv  को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च करने साथ ही इसे दो इंजन ऑप्शन में भी बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है ।

MG Cloud EV से होगा आमना-सामना

इस साल MG अपनी नई क्रॉसओवर Cloud EV को लॉन्च करना जा रही है। सोर्स के मुताबिक इस साल सितम्बर में इसे बाजार में उतारा दिया जायेगा। नया मॉडल Comet EV और ZS EV के बीच आयेगा। इस नये मॉडल में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कार की लंबाई 4.3 मीटर की होगी और इसमें 2700 mm का व्हीलबेस मिलेगा।

विज्ञापन

MG Cloud EV के टॉप फीचर्स

360 डिग्री कैमरा
15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम
360 डिग्री कैमरा
18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स
1707 लीटर का बूट स्‍पेस
8.8 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर
वायरलेस चार्जर
टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील
पीएम 2.5 फिल्‍टर
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD

नई MG Cloud EV में 37.9kWh और 50.6kWh दो बैटरी पैक मिल सकते हैं। फुल चार्ज में यब कार 460 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र कर सकती है। इसमें 134 hp की पावर यह 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। नई Cloud EV की संभावित कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी इसे सितम्बर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Guerrilla 450: सिर्फ 2.39 लाख में आई सबसे पावरफुल बाइक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola