---विज्ञापन---

बड़ा फ्यूल टैंक और जबरदस्त लुक्स, Suzuki की यह बाइक है ‘तूफान’

Suzuki V-Strom 800DE में तीन अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और एक वेरिएंट अवेलेबल है। इसमें हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह बाइक डिस्क ब्रेक और वायर स्पोक व्हील के साथ आती है।

Suzuki V-Strom 800DE: बाजार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और हाई स्पीड बाइक्स का अलग ही क्रेज है। इस सेगमेंट में एक धाकड़ बाइक है Suzuki V-Strom 800DE. यह हाई पावर बाइक है, जो 776 cc के पावरफुल इंजन के साथ आती है। बाइक में 20 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह लॉन्ग रूट बाइक बनती है।

सीट हाइट 855 mm की 

Suzuki V-Strom 800DE में 6 Speed Manual ट्रांसमिशन मिलता है। यह हैवी वेट बाइक है, जिसमें 232 kg का वजन मिलता है। यह बाइक सड़क पर स्मूथ राइड देती है। इसकी सीट हाइट 855 mm की है। यह धांसू बाइक 10.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।

---विज्ञापन---

बाइक में तीन कलर और एक वेरिएंट

Suzuki V-Strom 800DE में तीन अट्रैक्टिव कलर (Champion Yellow 2, Glass Matte Mechanical Gray और Glass Sparkle Black) मिलते हैं। यह बाइक फिलहाल एक वेरिएंट में अवेलेबल है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर आसानी से 22.7 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इसमें लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो लंबी दूरी के सफर पर जल्दी से गर्म नहीं होता और हाई परफॉमेंस देता है।

---विज्ञापन---

Suzuki V-Strom 800DE के स्मार्ट फीचर्स

  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक
  • स्पोक व्हील एडजस्टेबल विंडस्क्रीन
  • स्टेपअप व्हील, हैवी सस्पेंशन पावर
  • वर्टिकल माउंटेड हेडलाइट
  • 5 इंच कलर टीएफटी स्क्रीन
  • 6 स्पीड गियरबॉक्स

हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स

Suzuki V-Strom 800DE में तीन अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और एक वेरिएंट अवेलेबल है। इसमें हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक डिस्क ब्रेक के साथ आती है। बाइक में 1.57 m का व्हीलबेस मिलता है, जिससे खराब सड़कों पर इसे चलाना आसान है। इसमें शॉर्प एज लाइट दी गई है, यह फ्रंट से दिखने में बेहद मस्कुलर लगती है।

ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों की कम हुई कीमत, अब इन 8 कारों को खरीदने पर होगा फायदा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2024 05:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola