Suzuki के इस स्टाइलिश स्कूटर में 58 की माइलेज, 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक, जानें कीमत

Suzuki Burgman Street 125 में मस्कुलर फ्रंट लुक और 124 cc का दमदार इंजन मिलता है। स्कूटर में 780 mm की सीट हाइट है, इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125

विज्ञापन

Suzuki Burgman Street 125 petrol scooter details in hindi: बाजार में ट्रेंडी लुक्स और हाई कम्फर्ट स्कूटर पसंद किए जाते हैं। इसी सेगमेंट का एक स्मार्ट स्कूटर है Suzuki Burgman Street 125. इस स्कूटर में लॉन्ग रूट के लिए 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह फैमिली स्कूटर है, जो चौड़ी और सिंगल पीस सीट के साथ आता है। कंपनी यंगस्टर्स के लिए इसमें 13 कलर ऑफर कर रही है। इसमें अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

 

विज्ञापन

 

21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और तीन वेरिएंट 

स्कूटर में सामान रखने के लिए 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सड़क पर 58 kmpl की माइलेज देता है। इसमें 3 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह स्कूटर डिजिटल डिस्प्ले और स्पीडोमीटर के साथ आता है। Burgman Street 125 में स्टाइलिश एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई है, इसमें हाई एंड एग्जॉस्ट पर हीटशील्ड दी गई है, जिससे इसे चलाने का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 94735 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। सुजुकी के इस स्कूटर का टॉप मॉडल 1.36 लाख ऑन रोड में आता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

Suzuki Burgman Street 125 में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • सिंपल हैंडलबार और हाई स्पीड के लिए 8.5 bhp की पावर
  • तेज स्पीड के लिए इसमें 10 Nm का टॉर्क मिलता है
  • स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है।
  • मस्कुलर फ्रंट लुक और 124 cc का दमदार इंजन।
  • स्कूटर का कुल वजन 110 kg का वजन है।
  • स्टाइलिश एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई है, जो इसे लुक्स को एन्हांस करता है
  • स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है
  • आगे डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक

 

विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 price, Yamaha Fascino 125 mileage, auto news, scooters inder 80000

फाइल फोटो

 

विज्ञापन

स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज और डिस्क ब्रेक की सेफ्टी

Suzuki Burgman Street 125 अपने सेगमेंट में Yamaha Fascino 125 से कम्पीट करता है। यह हाइब्रिड स्कूटर है, जिसमें 125cc का इंजन दिया गया है। इस हाईटेक स्कूटर में यूएसबी चार्जर दिया गया है। यामाहा का यह स्कूटर वॉयस असिस्ट जैसे एडवांस फीचर के साथ आता है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट दी गई हैं। इसमें अलॉय व्हील और सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर सीट पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज मिलते हैं, यह स्कूटर 5.2 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है।

 

विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Disc,Yamaha scooters, scooters under 80000

 

विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 में यह है खासियत

  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिसस मोबाइल कनेक्ट हो जाता है।
  • स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर और 780 mm की सीट हाइट है।
  • हाई स्पीड के लिए 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क देता है।
  • 4 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और 49 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
  • स्कूटर का वजन 99 kg का है, इसमें जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।
  • स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एनालॉग ओडोमीटर दिया गया है।
  • 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ