---विज्ञापन---

Bajaj Chetak 2901 ने Ola S1 Air और Ather Rizta की उड़ाई नींद, 123 Km की ड्राइविंग रेंज

Bajaj Chetak 2901 में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, यह स्कूटर पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलता और 123 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज निकलती है।

Bajaj Chetak 2901 EV Scooter compete with Ola S1 Air & Ather Rizta details in hindi: बाजार में धीरे-धीरे ही सही इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मार्केट बढ़ रही है। यही वजह है कि अलग-अलग टू व्हीलर निर्माता कंपनियां अपने ईवी व्हीकल लॉन्च कर रही है। अब Bajaj ने अपना नया EV Scooter Chetak 2901 लॉन्च किया है। यह सस्ता ईवी स्कूटर 95998 रुपये एक्स शोरूम में आता है और अपने सेगमेंट में Ola S1 Air और Ather Rizta को टक्कर देता है।

इन तीनों ही स्कूटरों में न्यू जनरेशन के लिए अलॉय व्हील मिलते हैं। यह स्कूटर अट्रैक्टिव ब्राइट कलर्स में आते हैं और इनमें स्टाइलिश रियर व्यू मिरर और हेडलाइट डिजाइन मिलता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सिंपल हैंडलबार के साथ डिजिटल कंसोल मिलता है। आइए आपको इस खबर में Bajaj Chetak 2901, Ola S1 Air और Ather Rizta की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bajaj Chetak 2901 में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है

यह स्कूटर पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलता है, जो इसे एक बार फुल चार्ज होने पर 123 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। कंपनी अपने इस स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देता है। स्कूटर में 63 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सामान्य चार्जर से यह छह घंटे में फुल चार्ज होता है। स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट दी गई हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती हैं। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

Bajaj Chetak 2901 में एडवांस फीचर्स

  • रिवर्स मोड से बैक करने में आसानी होती है
  • मेटल बॉडी और डिजिटल कंसोल
  • डिजाइनर टेललाइट और सिंगल पीस आरामदायक सीट
  • स्कूटर में दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स
  • ट्यूबलेस टायर और हाई स्पीड

OLA S1 Air में 90 Kmph की टॉप स्पीड

इस जबरदस्त स्कूटर में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में टीएफटी स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। इसमें 805 mm की सीट हाइट मिलती है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है। इस दमदार स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। ओला के इस हाई पावर स्कूटर में तीन 2kWh, 3kWh और 4kWh बैटरी पैक मिलता है। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 151 Km तक की रेंज देता है। स्कूटर में रिवर्स मोड दिया गया है और यह तीन वेरिएंट में अवेलेबल है। यह स्कूटर महज 4 सेकंड में 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 1.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह 4.3 घंटे में फुल चार्ज होता है।

---विज्ञापन---

OLA S1 Air में आते हैं ये फीचर्स

  • इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक मिलते हैं
  • 2700 W की पावर मिलती है
  • इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है
  • साइड स्टैंड अलर्ट और बैटरी अलर्ट
  • स्कूटर का कुल वजन 99 kg है

Ather Rizta में 4kW की बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है

यह स्कूटर रिवर्स मोड के साथ आता है, इसमें 7 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है। इसके फ्रंट टायर में डिस्क तो रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर मैक्सिमम 125 km तक की रेंज देता है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 2.9KWH और 4.4KW दो बैटरी पैक अवेलेबल हैं। इसमें 3300 W की मोटर पावर मिलती है। यह स्कूटर 3 वेरिएंट में आता है, इसका बेस वेरिएंट 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 80 kmph की टॉप स्पीड देता है।

---विज्ञापन---

Ather Rizta के शानदार फीचर्स

  • अट्रैक्टिव 7 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं
  • इस ईवी स्कूटर की सीट हाइट 900mm की है
  • टॉप वेरिएंट 1.45 लाख रुपये में आता है
  • वायरलेस चार्जर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है

ये भी पढ़ें: नई KTM 450 से उठा पर्दा, Royal Enfield की इस बाइक को देगी टक्कर, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: बस में धक्के खाना छोड़ो, सस्ते में मिल रहे ये टू व्हीलर, 50 की माइलेज

First published on: Jun 08, 2024 10:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola