Honda की इस बाइक में आता है Airbag, कीमत इतनी कि Fortuner आ जाए

Goldwing Tour में एयरबैग ऑफर किए जाते हैं, जो एक्सीडेंट की सूरत में चोटिल होने से बचाव करने में मदद करते हैं। यह बाइक 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है, इस बाइक का वजन 390 kg है।

Honda Goldwing Tour Bike

Honda Goldwing Tour Bike

विज्ञापन

Honda Goldwing Tour bike with Airbag details in hindi: कार में सेफ्टी के लिए आगे ड्राइवर केबिन और रियर सीट पर एयरबैग मिलते हैं। लेकिन क्या आपने एयरबैग वाली बाइक देखी है। बाजार में होंडा की एक बाइक जो सेफटी के लिए एयरबैग दे रही है। दरअसल, यह प्रीमियम क्लास बाइक है और इसका नाम है Honda Goldwing Tour. यह बिग साइज बाइक है, जो कम्फर्ट में किसी कार जैसा एक्सपीरियंस देती है। इसमें किसी एसयूवी कार जितनी 1833 cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 44.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। जबकि बाजार में toyota fortuner का बेस मॉडल 41.96 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

21.1 लीटर का फ्यूल टैंक और 745 mm की सीट हाइट

Goldwing Tour में एयरबैग ऑफर किए जाते हैं, जो एक्सीडेंट की सूरत में चोटिल होने से बचाव करने में मदद करते हैं। यह बाइक 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है और यह हाई परफॉमेंस देती है। इस बाइक का वजन 390 kg लेकिन यह चलते हुए बिलकुल स्मूथ राइड देती है। बाइक में लंबी दूरी के सफर के लिए 21.1 लीटर की फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक की सीट हाइट 745 mm की है, जिससे कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं। यह बाइक 124.7 bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है, जिससे बाइक को खराब रास्तों पर हाई पिकअप मिलता है।

Honda Goldwing Tour में मिलते हैं धांसू फीचर्स

  • गोल्डविंग टूर में फुल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • बाइक में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट है।
  • सात इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो इसके लुक्स् को एन्हांस करता है।
  • इलेक्ट्रिक विंडशील्ड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है।
  • बाइक में एक स्पीकर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
  • एयरबैग और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आता है।

 

विज्ञापन

होंडा गोल्डविंग टूर की खूबियां

  • सेफ्टी के लिए एयरबैग मिलता है।
  • लंबी दूरी के सफर में बेहद आरामदायक देता है, झटके कम लगते हैं
  • इंजन हाई पावर जनरेट करता है, जल्दी से हीट नहीं होत।

होंडा गोल्डविंग टूर की खामियां

  • डुअल टोन कलर दिया जा सकता है।
  • भीड़भाड़ वाली जगह में चलाने में मुश्किल होती है।
  • मेंटेनेंस पर खर्च ज्यादा आता है।
  • भारी वजन के चलते सड़क पर संभालने में परेशानी होती है।

 

विज्ञापन

डुअल कलच ट्रांसमिशन और चार मोड

Honda Goldwing Tour में लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जिससे यह लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है। स्कूटर में 24 वेव का इंजन है, जो तेज स्पीड जनरेट करने में मदद करता है। इसमें डुअल कलच ट्रांसमिशन है। होंडा की इस बाइक में सिटी में अधिक माइलेज और हाईवे पर तेज स्पीड के लिए चार अलग-अलग मोड मिलते हैं। बाजार में इसका मुकाबला Ducati Panigale V4 से होता है। Ducati की यह बाइक बाजार में 31,08 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इसमें 1,103 cc का इंजन मिलता है, कंपनी का दावा है कि यह बाइक 13 kmpl की माइलेज देती है और इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। इस बाइक का वजन 198.5 kg है और इसमें 17 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। इस बाइक की सीट हाइट 850 mm की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ