सिंगल सीट, हॉलीवुड स्टाइल लुक्स, यह है Royal Enfield की 648cc की हाई पावर बाइक

Royal Enfield Shotgun 650 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, यह हैवी वेट बाइक है, जो 240 kg के वजन के साथ आती है। इसमें 3 कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट अवेलेबल हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

विज्ञापन

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड अलग-अलग इंजन पावर और प्राइस कैप में बाइक्स ऑफर करता है। कंपनी की एक हाई पावर क्रूजर बाइक है Royal Enfield Shotgun 650. इस बाइक की लुक्स किसी हॉलीवुड मूवी में दिखने वाली ओल्ड स्कूल बाइक की तरह है, हालांकि इसमें स्पोक व्हील की जगह अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं। बाइक में 648cc का हाई पावर इंजन दिया गया है।

विज्ञापन

Shotgun 650 की सीट हाइट 795 mm

बाइक के फ्रंट में 18 इंच के टायर और रियर में 17 इंच का व्हील साइज दिए गए हैं, यह हाई पावर इंजन बाइक सड़क पर 47 hp की पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। Shotgun 650 की सीट हाइट को मिडियम साइज में 795 mm का रखा गया है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक में 13.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो लॉन्ग राइड में काम आता है।

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 22 kmpl की माइलेज देती है। Royal Enfield Shotgun 650 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह हैवी वेट बाइक है, जिसमें 240 kg का वजन है। बाइक का टॉप मॉडल 4.25 लाख रुपये ऑन रोड में आता है। इसमें 3 कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट अवेलेबल हैं।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए ABS और डिस्क ब्रेक

बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। डिस्क ब्रेक राइडर को मजबूत पकड़ और ABS तेज स्पीड पर कंट्रोल देता है। बाइक में ऑयल कूल्ड इंजन है, जिसे खास लॉन्ग रूट के लिए बनाया गया है। यह इंजन लंबी दूरी के सफर में हाई परफॉमेंस देता है और जल्दी से हीट नहीं होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ