हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

52 की माइलेज, 85 हजार से कम कीमत, ये है Suzuki का हाई स्पीड स्कूटर

इस स्कूटर के फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए है। स्कूटर में अलॉय व्हील और बड़ी हेडलाइट आती है, ये स्कूटर महज 6 सेकंड में ही स्पीड पकड़ लेता है।

विज्ञापन
suzuki access 125

Suzuki 125cc Scooters: बाजार में हाई माइलेज देने वाले पेट्रोल स्कूटर हमेशा डिमांड में रहते हैं। इसी सेगमेंट का एक स्कूटर है Suzuki Access 125. इस स्कूटर में 124 cc का दमदार इंजन मिलता है, ये अलॉय व्हील और सिपंल हैंडलबार के साथ आता है। सुजुकी का ये हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 92 km/h की टॉप स्पीड देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 6 सेकंड में 0 से 60 kmph की तेज स्पीड आसानी से पकड़ लेता है।

Suzuki Access 125 का इंजन और पावर

Suzuki Access 125 में हाई माइलेज के लिए 8.5 bhp की पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इस न्यू जेनरेशन स्कूटर में 52.45 kmpl की हाई माइलेज मिलता है। इस दमदार स्कूटर में 16 कलर ऑप्शन मिलते हैं। ये शुरुआती कीमत 83482 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर का कुल वजन 103 kg का है, जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है। इस स्कूटर के फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए है। इसके अलावा स्कूटर में एडिशन सेफ्टी के लिए कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 

Access 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124 cc
Mileage 45 kmpl
Kerb Weight 103 kg
Seat Height 773 mm
Fuel Tank Capacity 5 litres
Max Power 8.6 bhp

यह भी जानें..

हाल ही में Suzuki ने Access 125, Burgman Street 125 और Avenis 125 के कुल 388411 यूनिट्स रिकॉल किए हैं। बताया जा रहा है कि इनके डिस्प्ले पैनल और स्टार्ट होने में दिक्कत है। ये सभी स्कूटर 30 अप्रैल 2022 से 3 दिसंबर 2022 के बीच के बने हुए हैं। लोगों से अपील है कि वह इन सभी स्कूटरों को अपने समीप के शोरूम पर लेकर जाएं, वहां ये निशुल्क ठीक किए जाएंगे।

विज्ञापन

Suzuki Access 125 में ये तगड़े फीचर्स

  • कंपनी इसके तीन स्टाइलिश वेरिएंट ऑफर करती है।
  • इसमें 5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • आरामदायक सफर के लिए स्कूटर के आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सिंगल रियर स्प्रिंग सस्पेंशन दिए गए हैं।
  • सुजुकी ने अपने स्कूटर में एप्रन-माउंटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर

 

Fascino 125 Key 
Highlights
Engine Capacity 125 cc
Mileage 49 kmpl
Kerb Weight 99 kg
Seat Height 780 mm
Fuel Tank Capacity 5.2 litres
Max Power 8.04 bhp

 

स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज और हाई माइेलज

Suzuki Access 125 बाजार में Yamaha Fascino को टक्कर देता है। स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। स्कूटर में हाई पावर के लिए 125cc का इंजन के साथ आता है, इसमें हाई माइलेज के लिए 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 49 kmpl की हाई माइलेज देता है। स्कूटर का बेस मॉडल 79900 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

Yamaha Fascino में मिलते हैं ये तगड़े फीचर्स

  • स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलईडी हेडलाइट दी गई है।
  • सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर सीट पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • ये स्कूटर यूएसबी चार्जर और अट्रैक्टिव चार कलर ऑप्शन के साथ आता है।
  • स्कूटर की सीट हाइट 780 mm की है।
  • स्कूटर में एनालॉग ओडोमीटर और 99 kg का वजन है।
  • यामाहा के इस स्कूटर में 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।
  • इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

ये भी पढ़ें: Bajaj की Pulsar और Dominar की रेस से खुली इस बाइक की पोल, देखें कौन सी जीती?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 79950 रुपये कीमत, 60 की माइलेज, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है ये बाइक

ये भी पढ़ें:  49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 65 की माइलेज, 59018 रुपये कीमत, तगड़े लुक्स के साथ आती है ये धांसू बाइक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola