Skoda लेकर आ रहा अपनी नई ईवी कार, सिंगल चार्ज पर देगी 565 km तक की रेंज

Skoda Enyaq EV car details in hindi: कार में 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। यह कार 5.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले के साथ आएगी।

Skoda Enyaq EV car will launch soon in india 565 km range in single charge know details Skoda cars, EV cars

Skoda Enyaq 85 EV car

Skoda Enyaq EV car details in hindi: स्कोडा जल्द अपनी नई ईवी कार Enyaq को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान इंडिया में स्पॉट किया गया है। Enyaq में 82 kWh बैटरी पैक मिलेगा। इसमें सिंगल मोटर दी गई है, जो इसे एडिशन पावर देती है। यह नई ईवी कार बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Ioniq5 और Kia EV6 जैसे इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी। Skoda Enyaq EV रियर व्हील ड्राइव कार है। यह कार मैक्सिमम 282 bhp की पावर देगी।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Skoda Enyaq EV

विज्ञापन

महज 6 सेकंड में 100 kmph तककी स्पीड पकड़ लेती है

Skoda Enyaq  हाई स्पीड कार होगी, जो महज 6.7 सेकंड 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेने में सक्षम है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार मार्च 2024 में पेश कर दी जाए। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 565 km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार फास्ट चार्जिंग से यह कार महज 28 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। ग्लोबल मार्केट में यह कार पांच वेरिएंट में आती है। कार का व्हीलबेस 2765 mm का है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है। कार की लंबाई 4648 mm चौड़ाई 1877 mm और हाइट 1618 mm की है।

15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Skoda Enyaq में 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें ड्राइवर सीट पर 5.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिलेगी। यह पांच सीटर कार है, इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल सीट दी गई हैं। कार में 52 kWh और 58 kWh बैटरी पैक का भी ऑप्शन मिल सकता है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसके 50, 60, 80, 80X और vRS पांच ट्रिम आते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि इंडिया में यह शुरुआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। यह हाई क्लास लग्जरी कार होगी। जिसमें एसरबैग समेत सेफ्टी के सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ