अब हाईवे पर सफर होगा आसान! SBI का नया FASTag ऐसे करेगा काम

SBI ने नया FASTag इकोसिस्टम को गलत चार्ज बैक मामलों को कम करने और सही टोल शुल्क की वसूली करके सरकार के लिए आय बढ़ाने में भी मदद करेगा।

FASTTAG

SBI FASTag : ट्रैवल टाइम को कम करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नया FASTag डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह विशेष रूप से वाहन श्रेणी-4 (VC-04) के लिए है, जिसमें कार, जीप और वैन कैटेगरी शामिल हैं। SBI ने कहा यह टोल प्लाज़ा ऑपरेटरों को गलत जारी किए गए टैग की आसानी से पहचान करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

तुरंत कार्रवाई करने में आसानी

वर्तमान में VC 4 टैग के वाहनों (ट्रक) पर लगाए जा रहे हैं, जिससे टोल प्लाजा मालिकों को आय का काफी  नुकसान होता है। SBI ने बताया कि ये नया फास्टैग 30 अगस्त 2024 से उपलब्ध हो चुका है। इस नए फास्टैग के इस नए डिजाइन से वाहनों की कैटेगरी की आसानी से पहचाना जा सकेगा। इतना ही नहीं  टोल कर्मचारियों को गलत श्रेणी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने में आसानी होगी।

विज्ञापन

Toll Tax Hike Cancelled

 आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

SBI ने नया FASTag इकोसिस्टम को गलत चार्ज बैक मामलों को कम करने और सही टोल शुल्क की वसूली करके सरकार के लिए आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। इस नए डिजाइन से टोल कर्मचारी गलत कैटेगरी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे। यह परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों के बीच सही कैटेगरी का फास्टैग खरीदने की आदत भी बनेगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रकों जैसे उच्च श्रेणी के वाहनों पर VC-04 टैग के इस्तेमाल की समस्या को दूर करने के लिए नया FASTag डिजाइन करके बाजार में उतारा गया है। SBI के अनुसार नए डिजाइन किए गए FASTag से टोल कर्मचारियों के लिए वाहन की सही कैटेगरी को जल्दी से पहचानने में आसानी होगी, जिससे वे गलत टैग का उपयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने मदद मिलेगी।

विज्ञापन

SBI का  नया FASTag  कई मायनों में बेहतर साबित हो सकता है। अब देखना होगा इसके इस्तेमाल से कितना बदलाव आता है और या यह सच में सही ढंग से काम कर पाएगा ? जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ