'भाभी जी' का Mercedes की इस कार पर आया 'दिल', 7 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, जानें कीमत

Mercedes की इस हाई क्लास कार में बड़ी सनरूफ मिलती है, ये कार सेफ्टी के लिए 360-डिग्री व्यू कैमरा सिस्टम, छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं।

mercedes-benz e-class

mercedes-benz e-class

विज्ञापन

Mercedes-Benz E-Class details in hindi: मर्सिडिज अपनी गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स देने के लिए जाना जाता है, कंपनी की कारें हाई क्लास इंटीरियर के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट में Mercedes-Benz की स्मार्ट कार है E-Class. इस दमदार कार में हाई पावर के लिए 1991 cc और 2925 cc दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। हाल ही में इस कार को टीवी सीरियल की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने खरीदा है। बता दें सौम्या मशहुर सीरियल Bhabi Ji Ghar Par Hai! में अनिता भाभी का रोल करती थीं। आइए आपको अब इस लग्जरी कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

Advertisment
Mercedes-Benz E-Class 
Car Specifications
Fuel Type Petrol & Diesel
Engine
1991 cc & 2925 cc
Power and Torque
194 to 282 bhp & 320 to 600 Nm
DriveTrain RWD
Acceleration
6.1 to 7.6 seconds
Top Speed
240 to 250 kmph

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 16 की माइलेज

Mercedes-Benz E-Class में हाई पिकअप के लिए 281.61 Bhp की हाई पावर मिलती है। यह कार रियर व्यू ड्राइव के साथ आती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सड़क पर 16.1 kmpl की हाई माइलेज आसानी से निकाल लेती है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है। कार का बेस मॉडल 94.03 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार का टॉप मॉडल 1.10 करोड़ रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

 

540 लीटर का बूट स्पेस और चार कलर ऑप्शन

Mercedes की इस कार में बिग फैमिली के लिए 540 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें ज्यादा सामान लेकर लॉन्ग रूट पर आसानी से सफर कर सकते हैं। कंपनी अपनी इस कार में चार यूनिक कलर्स Obsidian Black, Polar White, High Tech Silver और Selenite Grey ऑफर कर रही है। यह कार महज 7 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेती है।

विज्ञापन

 

250 kmph की टॉप स्पीड और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील

Mercedes-Benz E-Class हाई स्पीड कार है, यह कार सड़क पर 250 kmph की टॉप स्पीड देती है, यह 5 सीटर कार एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास में हाई-परफॉरमेंस एलईडी हेडलैंप के साथ डीआरएल और प्रीमियम दिखने वाली ग्रिल और बंपर दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

कार में डुअल डिजिटल स्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम

Mercedes की इस हाई क्लास कार में बड़ी सनरूफ मिलती है, जिससे कार से बाहर का जबरदस्त व्यू मिलता है, ये कार सेफ्टी के लिए 360-डिग्री व्यू कैमरा सिस्टम, छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। कार में डुअल डिजिटल स्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है। Mercedes की इस कार का बाजार में BMW 5 Series, Jaguar XF,  और Volvo S90 जैसी लग्जरी कार से मुकाबला होता है।

विज्ञापन

 

Volvo S90 Car 
Specifications
Fuel Type Hybrid
Engine 1969 cc
Power and Torque
250 bhp & 350 Nm
DriveTrain FWD
Acceleration 8.2 seconds
Top Speed 180 kmph

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ